MP Weather Update: मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के कई जिलों में आज भी मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक इन जिलों में चार इंच से भी ज्यादा बारिश हो सकती है। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। क्योंकि पूरे प्रदेश में शुक्रवार को तेज बारिश होगी।
स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव
मध्य प्रदेश में इस वक्त अरब सागर के ऊपर बरसात का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो गया है। जिससे प्रदेश में तेज बारिश की संभावना बन रही है। यह सिस्टम शुक्रवार को और मजबूत होगा। जिससे अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण बारिश हुई प्रदेश बरसात एक्टिव है। यही वजह है कि तापमान भी गिरावट लगातार देखने को मिल रही है।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक बड़वानी, दतिया, सागर, रायसेन, कटनी, शहडोल, दमोह, निवाड़ी, अनूपपुर, डिंडोरी, पन्ना, छतरपुर में बिजली गिरने के साथ भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। इसी तरह से खजुराहो, सिवनी, नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा के साथ भोपाल, विदिशा, बैतूल, शिवपुरी में भी अच्छी बारिश होगी।
इसके अलावा श्योपुर कलां, भिंड, मुरैना, ग्वालियर, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम में मध्यम गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार है। जबकि टीकमगढ़, जबलपुर, बालाघाट, अशोकनगर, गुना, नीमच, हरदा, नर्मदापुरम, उमरिया, सिंगरौली और मंडला और सीहोर, उज्जैन, खरगोन, आगर, मंदसौर, इंदौर में बिजली के साथ हल्की आंधी की संभावना बनी हुई है।
अगले तीन दिन तेज बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक यह सिस्टम आठ से 9 जुलाई तक एक्टिव रहेगा। जिससे प्रदेश में अगले तीन दिन तक तेज बारिश होने की पूरी संभावना है। यानि पांच दिन बाद फिर से एक्टिव हुआ मानसून अब प्रदेश को जमकर भिगोने वाला है।
संबंधित खबरें
MP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
13 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
14 hrs agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
17 hrs agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
18 hrs agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
19 hrs agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
1 day ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
1 day agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
1 day agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
1 day agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines