MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून की एक्टिविटी जारी है। राजधानी भोपाल में भी सुबह से बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के कई जिलों में बीते 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। ग्वालियर चंबल के शिवपुरी जिले में अब तक सबसे ज्यादा बारिश हुई है। यहां तीन इंच से ज्यादा पानी गिर गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 22 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
एमपी में मॉनसून की दस्तक के बाद भारी बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के 12 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है, इसके अलावा 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने गुना, राजगढ, शिवपुरी, निवाडी, अशोक नगर, पन्ना, नीमच, सागर, टीकमगढ़, दमोह, छतरपुर, मंदसौर जिलों में अति भारी बारिश की संभावना है।
इसी तरह से श्योपुर, भोपाल, दतिया, मुरैना, रायसेन, भिण्ड, ग्वालियर, विदिशा, अलीराजपुर, उमरिया, झाबुआ, बडवानी, उज्जैन, रीवा, जबलपुर, रतलाम, नरसिंहपुर, आगर, शाजापुर, बालाघाट, सिवनी और कटनी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
भोपाल में प्रशासन अलर्ट
वहीं बीती रात से ही राजधानी भोपाल में भी तेज बारिश का दौर जारी है। जिससे कई जगहों पर जलभराव की स्थिति भी बन सकती है। ऐसे में जिला प्रशासन ने राजधानी में बाढ़ नियंत्रण कक्ष को एक्टिव किया है। प्रशासन ने बताया कि 15 अक्टूबर तक 24 घंटे बाढ़ नियंत्रण कक्ष काम करेगा। बता दें कि फायर ब्रिगेड स्टेशन फतेहगढ़ में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। वहीं भोपाल जिले में बाढ़ और अतिवृष्टि से निपटने के लिए टीम भी तैनात रहेगी। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की सलाह भी दी है।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
13 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
13 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines