MP Politics: मध्य प्रदेश में चुनावी साल में नेताओं की बयानबाजी से राजनीति गरमाई हुई है। शिवराज सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को रक्षाबंधन को लेकर चैलेंज कर दिया है, जबकि उन्होंने कांग्रेस कार्यालय में होने वाले सुंदरकांड के आयोजन को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा है।
राहुल-प्रियंका एक फोटो बताएं
दरअसल, रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को चैलेंज करते हुए कहा ‘राहुल-प्रियंका गांधी राखी का एक फोटो बता दें, बचपन से लेकर अब तक का कोई एक फोटो बता दें। प्रियंका का राहुल की कलाई पर राखी बांधते हुए कोई फोटो नहीं है। हिंदू धर्म में जिसकी सगी बहन नहीं होती वह भी किसी को बहन बनाकर राखी बंधवाता है, दीपावली पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी प्रियंका गांधी की पूजा करते हुए एक फोटो हो तो बतानी चाहिए।’
मंदिर मैंने बनवाया इसी को घमंड कहते हैं
विश्वास सारंग ने कांग्रेस कार्यालय में होने वाले सुंदरकांड पाठ के आयोजन को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा ‘प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कहते हैं कि मंदिर मैंने बनवाया इसी को घमंड कहते हैं। सुंदरकांड के आयोजन से कांग्रेसियों को सद्बुद्धि मिले इस बात की हम प्रार्थना करते हैं। हम चाहते हैं हर व्यक्ति हनुमानजी की शरण में आए, सनातन धर्म का पालन करे यह प्रसन्नता की बात है। लेकिन कांग्रेस चुनाव के समय हिंदू बनने का प्रयास करती है, जबकि बाकी समय हिंदुओं का विरोध करती है। यह मंदिर मैंने बनवाया, यह मंदिर उन्होंने बनवाया, इसी को घमंड कहते हैं कांग्रेस कितने भी पाठ, कितने भी अनुष्ठान कर ले, लेकिन अब उसका कुछ नहीं होने वाला है।’
विश्वास सारंग के इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत गर्माती नजर आ रही है, क्योंकि एमपी में विधानसभा चुनाव हिदुत्व के मुद्दे की तरफ जाता दिख रहा है। जिससे बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं के बीच जमकर बयानबाजी चुनावी साल में हो रही है।
ये भी देखें: MP Chunav 2023 : जय हनुमान के नारे से गूंजा Congress कार्यालय, कांग्रेसियों ने की हनुमान भक्ति!
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
5 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
7 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
10 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
11 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
11 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
12 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
13 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
15 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines