MP Politics: मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं के बीच जमकर बयानबाजी हो रही है। प्रदेश में PhonePe के बहाने भी सियासत हो रही है। कांग्रेस ने बीजेपी पर PhonePe के जरिए रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। जिस पर नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर पलटवार किया है।
कुणाल चौधरी ने साधा निशाना
दरअसल, कांग्रेस के युवा विधायक कुणाल चौधरी ने कहा कि ‘क्या PhonePe के माध्यम से रिश्वत नहीं ली जा रही है? इस बात को स्पष्ट करना चाहिए। इस बात की जांच भी होनी चाहिए कि कहां कितना पैसा लिया जा रहा है। अगर मध्य प्रदेश में 50 प्रतिशत कमीशन की सरकार है तो फिर हम ऐसी सरकार के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेंगे। क्योंकि जनता और कार्यकर्ता इन पोस्टरों को लगा रहे हैं।’
नरोत्तम मिश्रा का पलटवार
कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी के आरोपों पर नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस ने बीजेपी पर PhonePe के जरिए रिश्वत लेने के आरोप लगाए हैं, लेकिन यह वहीं बात हुई। चोरी, ऊपर से सीना जोरी हो गई। क्योंकि PhonePe वैसे भी कांग्रेस के लिए बना नहीं है। इस पर एक नंबर के पैसों का ट्रांजेक्शन होता है। उन्होंने कहा कि श्रीनिवास जी ये आपको समझ नहीं आएगा। पहले आप लोगों ने इसे यूज कर लिया और आप लोग ही धमका रहे हों। लेकिन यूपीआई का इस्तेमाल वास्तव में इस कृत्य के लिए नहीं है। जिससे आपको माफी मांगनी चाहिए उसे आप धमका रहे हो।’
दरअसल, कांग्रेस और बीजेपी इस बार के चुनाव से पहले एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर निशाना साध रहे हैं। राजधानी भोपाल में सबसे पहले कमलनाथ को लेकर पोस्टर लगाए गए। जिसमें उनकी सरकार के दौरान भ्रष्टाचार का दावा किया गया। वहीं इसके बाद सीएम शिवराज के पोस्टर लगाए गए। इसमें भी भ्रष्टाचार का दावा किया गया। जिससे यह मुद्दा प्रदेश में गर्माया हुआ है।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
12 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
12 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines