MP Politics: विपिन श्रीवास्तव। मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में चुनाव है। इससे पहले पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो रहा है। इस बीच यूपी की प्रसिद्ध लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के ‘एमपी में का बा’ वीडियो के जवाब में अब ‘एमपी में ई बा’ वीडियो आया है। यह वीडियो भाजयुमो के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी सुनील कुमार साहू ने बनाकर जवाब दिया है। इसके अलावा भी कई और वीडियो आए हैं। जिससे यह मामला चर्चा में बन गया है।
बीजेपी ने संभाला मोर्चा
एमपी में चुनाव नजदीक है तो पोस्टर वॉर के बाद अब भजन वार शुरू हो गया है। शुरुआत यूपी में का बा से मशहूर हुई भोजपुरी गायिका नेहा राठौर के एमपी में का बा से हुई इसमें नेहा शिवराज सरकार पर हमला बोलते नजर आईं तो मामा के बचाव में आई बुंदेली गायिका अनामिका जैन अंबर। अब मोर्चा भजन गायकों से सरकार के मंत्री और विपक्ष ने संभाल लिया है।
दरअसल, मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव के ऐन पहले मशहूर भोजपुरी सिंगर नेहा राठौर ने यूपी और बिहार से फेमस हुए “का बा” की तर्ज पर मध्य प्रदेश सीएम शिवराज को कलयुग का मांगा में बताते हुए मध्य प्रदेश सरकार पर अपने चिर परिचित अंदाज में तंज कसा। 1 मिनट 32 सेकंड के वीडियो में नेहा राठौर ने एमपी में घोटालों की भरमार बताते हुए महाकाल मूर्ति कांड हो या व्यापाम मामले की बात हो या बेरोजगारी की शिवराज मामा की तुलना कंस और शकुनि से भी कर दी।
बुंदेलखंडी गायिका ने बनाया नया वर्जन
नेहा राठौर के इस वीडियो के सामने आते ही कांग्रेसियों ने इसे हाथों-हाथ लपका और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किया। उत्तर प्रदेश के चुनाव के दौरान ही नेहा राठौर के आमने सामने उन्हीं के अंदाज में आ चूंकि बुंदेलखंडी गायिका और कवियत्री अनामिका जैन अम्बर ने नेहा के मध्य प्रदेश में मामा के खिलाफ गाए गए गाने के अंदाज में एमपी में “का बा” की तर्ज़ पर बुंदेलखंडी वर्जन”एमपी में मामा मैजिक करत है”।
सीएम शिवराज भी एक्टिव
अब जाहिर है जब हमला मध्य प्रदेश सरकार के 16 सालों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हो तो उनकी सरकार के सहयोगी मंत्री भी जुबानी अस्त्र शस्त्र लेकर मैदान में कूद पड़े, मोर्चा संभाला शिवराज सिंह चौहान के खास कहे जाने वाले चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने उन्होंने अपने अंदाज में “का बा” का सरकारी वर्जन पढ़ डाला। अपने खिलाफ मध्य प्रदेश की चुनावी राजनीति में चल रहे “का बा” के अलग-अलग वर्जन को सुनकर सीएम शिवराज सिंह चौहान भी पीछे नहीं रहे, रविवार को बड़वानी में एक सभा के दौरान उन्होंने बहनों से ही पूछ डाला कि लोग मेरे काबा काबा कहकर वीडियो बना रहे क्या मैं तुम्हें कंस लगता हूं।
मध्य प्रदेश में चुनावी रण में कुछ ही महीने बाकी रह गए हैं यही वजह है कि अब राजनीति के अलग-अलग रंगों के जरिए और सोशल मीडिया के सहारे जनता को लुभाने की कोशिश और मुद्दों को समझाने की जुगत बिठाई जा रही है।
संबंधित खबरें
MP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
5 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
7 hrs agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
9 hrs agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
10 hrs agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
12 hrs agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
1 day ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
1 day agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
1 day agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
1 day agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines