MP Politics: मध्य प्रदेश में सोमवार से विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है। सत्र की शुरुआत में ही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कुछ ऐसा बोल दिया, जिससे प्रदेश का सियासी पारा गर्माता नजर आ रहा है, पूर्व सीएम ने मुख्यमंत्री पद को लेकर बड़ा बयान दिया, जिसके बाद बीजेपी के नेता ने भी उन पर हमलावर नजर आए।
सीएम शिवराज के लिए मेरी कुर्सी गर्म रहेगी
कमलनाथ ने कहा कि ‘अगले साल इस विधानसभा में कौन बैठेगा कौन नहीं, इसलिए सभी को फिर जीतने की शुभकामनाएं देता हूं। मुख्यमंत्री यहां नहीं हैं, लेकिन अगले साल मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कौन बैठेगा यह तो पता नहीं लेकिन मैंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए अपनी कुर्सी (विपक्ष की सीट) गर्म करके रखी है।’
नरोत्तम मिश्रा ने किया पलटवार
कमलनाथ के बयान पर सदन में संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया, उन्होंने कहा कि ‘कमलनाथ ने जो कहा वह दिवा स्वप्न है, इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष के बयान पर भी पलटवार किया, नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि विपक्ष सदन नहीं चलने देता यह बात सबको पता है।’
कमलनाथ ने सीएम शिवराज को धन्यवाद भी किया
वहीं सदन में कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद भी दिया, कमलनाथ ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के लिए सही सुरक्षा व्यवस्था मिली, जिसके लिए वह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देते हैं, 13 दिनों तक भारत जोड़ो यात्रा मप्र में रही, इसके लिए मैंने और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने सीएम शिवराज से मुलाकात कर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था कराने के निर्देश दिए थे, जिसके लिए वह मुख्यमंत्री को धन्यवाद देना चाहते हैं, क्योंकि मध्य प्रदेश में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था मिली है और सभी व्यवस्थाएं अच्छी बनी रही।’
हम अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे
बता दें कि कांग्रेस इस बार विधानसभा सभा सत्र में शिवराज सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी लाएंगी। कमलनाथ ने कहा कि ‘विधायक दल की बैठक में तय हुआ है कि हम सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे, उम्मीद है कि नियम के अनुसार इसका पालन किया जाएगा और उसे स्वीकार किया जाएगा। हम हमेशा चाहते हैं विधानसभा चले और अवधि बढ़ाई जाए।
बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया है, कमलनाथ ने पहले ही दिन कुर्सी गर्म करने की बात करके माहौल को गर्मा दिया है। वहीं आज दिवगंत नेताओं को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन कल तक के लिए स्थिगित कर दिया गया है।
संबंधित खबरें
एमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
13 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
1 day ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
1 day agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
1 day agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
2 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
2 days agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
3 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
3 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines