MP Politics: छत्तीसगढ़ की राजनीति में आज एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला। छत्तीसगढ़ में बीजेपी के कद्दावर नेता नंदकुमार साय ने आज सीएम भूपेश बघेल के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ले ली। चुनावी साल में छत्तीसगढ़ में यह बड़ा बदलाव माना जा रहा है। लेकिन पड़ोसी राज्य में हुए इस सियासी उलटफेर से मध्य प्रदेश की राजनीति भी गर्मा गई है। पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने एक बड़ा बयान दिया है।
यह तो अभी ट्रेलर है
छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता के कांग्रेस में शामिल होने पर जब कमलनाथ से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि ‘बीजेपी के वरिष्ठ नेता उनसे दुखी हो चुके हैं, यह तो अभी ट्रेलर है सब दुखी हो चुके हैं, लेकिन मुझे किसी भी बड़े नेता की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि कार्यकर्ताओं से मेरा सीधा संबंध है, मुझे सिर्फ कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है। लेकिन थके हुए नेताओं की आवश्यकता नहीं है। ‘
कमलनाथ के इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत में भी हलचल शुरू हो गई है। क्योंकि कमलनाथ पहले भी कई बार बीजेपी विधायकों के उनके संपर्क में होने की बात कह चुके हैं। बता दें कि आज कमलनाथ की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक भी हुई है। जिसमें कार्यकर्ताओं को चुनावी साल में विशेष तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा भी चल रही है कि कही कांग्रेस भी इसी तरह के किसी प्लान पर एमपी में भी तो काम नहीं कर रही है।
2023 का चुनाव कांग्रेस के लिए अहम
खास बात यह है कि 2023 में होने वाला विधानसभा चुनाव मध्य प्रदेश में कांग्रेस के लिए अहम माना जा रहा है। क्योंकि चुनाव की कमान खुद कमलनाथ ने संभाली है। ऐसे में कमलनाथ के इस बयान से प्रदेश की सियासी हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
3 hrs agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
3 hrs agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
4 hrs ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
21 hrs agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
23 hrs agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
1 day agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
1 day agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
1 day agoसीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि
1 day agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines