MP Politics: महाराष्ट्र में हुई सियासी हलचल के बाद देश के दूसरे राज्यों में भी कयासों का दौर जारी है। कई नेताओं के बयानों से देश की राजनीति गर्मा गई है। मध्य प्रदेश में भी साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में यहां भी राजनीतिक हलचल तेज हैं। इस बीच कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने एक बड़ा दावा किया है।
कांग्रेस में शामिल होंगे बीजेपी नेता
पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी का दावा है कि ‘ मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कई बीजेपी कार्यकर्ता और विधायक कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी के कई नेता लगातार कांग्रेस के संपर्क में बने हुए हैं। जो आने वाले वक्त में बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में आएंगे।’
जीतू पटवारी ने कहा कि ‘ आप सभी वेट करो सेकड़ों की तादात में बीजेपी के विधायक कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं।’ जीतू पटवारी के इस दावे के बाद राज्य की सियासत गर्मा गई है। क्योंकि पटवारी से पहले पीसीसी चीफ कमलनाथ भी इस तरह का दावा कर चुके हैं।
एमपी में जारी है दलबदल की सियासत
खास बात यह है कि कमलनाथ और जीतू पटवारी के अलावा बीजेपी के नेता भी यह दावा करने से नहीं चूकते हैं कि कांग्रेस के नेता उनके संपर्क में नहीं हैं। इस बीच अब तक राज्य में कई नेताओं ने दलबदल भी किया है। ऐसे में चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत और तेज होती दिख रही है।
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
33 mins ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines