MP Politics: उज्जैन के महिदपुर में आयोजित एक सभा में पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ‘मेरी चक्की जब पीसती है तो बहुत बारीक पीसती है।’ कमलनाथ के इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत गर्मा गई। बीजेपी उनके इस बयान पर हमलावर हैं। अब सीएम शिवराज ने भी बयान पर पलटवार किया है।
‘तुम्हारी चक्की ने जता को पीसा’
बीजेपी के महा जनसंपर्क अभियान में प्रचार के दौरान सीएम शिवराज ने भोपाल में लोगों से मुलाकात की। इस दौरान जब सीएम से कमलनाथ के बयान पर सवाल किया गया तो उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि ‘कमलनाथ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं। लेकिन इस तरह की घटिया भाषा उन्हें शोभा नहीं देती है। कमलनाथ कह रहे हैं कल के बाद परसों आता है। मैं देख लूंगा। चक्की पीसती है। लेकिन तुम्हारी चक्की ने जनता को पीसा, इसीलिए सवा साल में बाहर हो गए।’
सीएम शिवराज ने कहा कि ‘अधिकारी-कर्मचारी भी इंसान हैं। लेकिन क्या उनकों इस तरह से बेइज्जत किया जाएगा, उन्हें डराने-धमकाने की भाषा बोली जाएगी। कमलनाथ जी कौन से युग में जी रहे हैं। वहीं सीएम मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर कहा कि मोदी जी के 9 साल बेमिसाल हैं। क्योंकि इन 9 सालों में लोगों की जिंदगी बदली है। देश में बदलाव हुआ है।’
विजयवर्गीय ने भी साधा निशाना
वहीं कमलनाथ के बयान पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश विजयवर्गीय ने भी पलटवार किया। उज्जैन पहुंचे विजयवर्गीय से जब कमलनाथ के बयान पर सवाल किया गया तो उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘कमलनाथ ने हमेंशा से इसी प्रकार की राजनीति की है। वह धौंस दिखाते हैं। आज भी वह इसी प्रकार की राजनीति कर रहे हैं।’
विजयवर्गीय ने कहा कि ’75 साल की उम्र में भी कमलनाथ अगर इस तरह के बयान दे रहे हैं तो फिर उन्हें माफ कर देना चाहिए। क्योंकि एक फिल्म थी विक्टोरिया नंबर 203। इस फिल्म में इनकी ही उम्र के दो लोग थे। जिनके पास पहले ताला था तो चाबी नहीं थई और जब चाबी मिली तो फिर इनके पास ताला नहीं था।’ कैलाश विजयवर्गीय ने यह बात कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के संदर्भ में कही थी।
बता दें कि कमलनाथ लगातार अधिकारियों और कर्मचारियों को भी चेतावनी दे रहे हैं। जबकि चक्की वाले बयान के बाद से ही मध्य प्रदेश की सियासत गर्मा गई है। बीजेपी के नेता लगातार उन पर निशाना साध रहे हैं।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
10 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
10 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines