MP News: भोपाल में ऑनलाइन कर्ज से परेशान दंपत्ति के आत्महत्या के मामले में मैहर से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। नारायण त्रिपाठी ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। बता दें कि इस मामले में कई अहम खुलासे अब तक हुए हैं।
1 करोड़ की सहायता राशि देने की मांग
विधायक नारायण त्रिपाठी ने सीएम शिवराज को पत्र लिखकर कहा कि ‘हाल ही में भोपाल में रीवा निवासी विश्वकर्मा परिवार द्वारा सामूहिक आत्महत्या का मामला सामने आया है। जो ऑनलाइन ठगी से जुड़ा है। ऐसे में ऑनलाइन ठगी करने वाली कंपनियों पर शिकंजा कसा जाए। जबकि इस मामले की जांच सीबीआई से करवाई जाए। नारायण त्रिपाठी ने मामले में पीड़ित परिजनों को एक करोड़ की सहायता राशि देने की मांग की है। बता दें कि मृतक दंपत्ति मूल रूप से रीवा के रहने वाले थे।
बता दें कि शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करके इस तरह के मामलों में सावधानी बरतने के निर्देश दिए थे। सीएम ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस मामले में लोगों के बीच जागरुकता लाने के लिए अभियान भी चलाया जाए।
पाकिस्तानी कनेक्शन भी आया सामने
वहीं इस मामले में पाकिस्तानी कनेक्शन भी सामने आया है। एसआईटी ने अपनी जांच में बताया कि जिन नंबरों से धमकी दी जा रही थी, वह पाकिस्तान के थे इसलिए इस मामले में जांच तेज कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों की पहचान भी की जाएगी।
संबंधित खबरें
राज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
3 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
21 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
21 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
22 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
22 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
1 day agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines