MP News: मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चैहान शुक्रवार को पन्ना के गुनौर पहुंचे। यहां उन्होंने लाड़ली बहना सम्मेलन में महिलाओं को संबोधित किया और करोड़ों रुपए के विकास कार्यों लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री बृजेंद्र प्रताप और अन्य विधायक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में बहनों ने सीएम को भेंट की राखी
सीएम को कार्यक्रम के दौरान लाड़ली बहनों ने राखी भेंट की। इस दौरान सीएम ने लाड़ली बहनों को रक्षा बंधन के अवसर पर तोहफा देने की घोषणा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि मैं धीरे-धीरे लाडली बहना योजना की राशि 1,000 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रति माह करूंगा। गुनौर के महाविद्यालय में विज्ञान संकाय की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। इसके साथ ही गुनौर के कन्या हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी स्कूल बनाया जाएगा। इस दौरान सीएम ने कमलनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वे जब सत्ता में आए तो उन्होंने हमारी कई योजनाएं बंद कर दी।
इन विकास कार्यों का किया शिलान्यास-लोकार्पण
हालांकि सीएम के कार्यक्रम के बाद महिलाएं घंटों तक कार्यक्रम स्थल पर जाम में फंसी रही। इससे पहले सीएम ने कार्यक्रम में 677 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं को लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया। सीएम ने जिन कार्यों का लोकर्पण और शिलान्यास किया उनमें 27 करोड़ के ग्राम बिरवाही वितरण केंद्र देवेंद्र नगर और ग्राम सिमरिया में 132/33 केवी उप केंद्रों का निर्माण और गुनौर बाईपास मार्ग शामिल है। इसके अलावा सीएम ने 506 करोड़ की पवई व्यारमा योजना, 38 करोड़ की लागत से उमा विद्यालय का निर्माण, 12 करोड़ की लागत से शाहनगर में नई आईटीआई और गुनौर नगर परिषद के कार्यालय भवन का निर्माण शामिल है।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
4 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
8 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
8 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
9 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
9 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
10 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
12 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
14 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines