हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

असम के CM को पसंद आई MP की स्वच्छता, प्रदेश का भ्रमण करेगी 25 सदस्यीय टीम

विज्ञापन
assam cm himanta biswa sarma

MP News: मध्य प्रदेश का इंदौर शहर लगातार 6 बार स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन बन चुका है। इसके अलावा भी प्रदेश कई शहर हर साल स्वच्छता में अच्छी रैंक लाते हैं। ऐसे में कई राज्य प्रदेश की स्वच्छता की तारीफ कर चुके हैं। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा को भी मध्य प्रदेश की स्वच्छता पसंद आई है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश ने स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य किया है।

असम का 25 सदस्यीय दल आएगा एमपी

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि ‘असम के वरिष्ठ अधिकारी और कैबिनेट के सदस्यों सहित एक 25 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल भोपाल और इंदौर भेजा जाएगा, आप उनको गाइड कीजिएगा। एमपी की तरफ से बैठक में नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह मौजूद थे। इस बैठक का उद्देश्य मध्यप्रदेश द्वारा शहरी स्वच्छता और लीगेसी वेस्ट के निपटान के लिए किए जा रहे उल्लेखनीय प्रयासों से असम की शहरी विकास टीम को अवगत कराना था।

एमपी ने दिया सहयोग का आश्वासन

वहीं मध्य प्रदेश की तरफ से असम को पूरे सहयोग का आश्वासन दिया गया है। बता दें कि मध्य प्रदेश ने अपनी शहरी स्वच्छता यात्रा में कई कीर्तिमान स्थापित करके सम्पूर्ण देश का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट किया है। मध्य प्रदेश द्वारा किए जा रहे प्रयास, स्वच्छता सेवाएं, कचरा प्रबंधन, व्यवहार परिवर्तन आदि के अनुभव देश में चर्चा का विषय हैं।

विज्ञापन

इंदौर ने दुनिया भर में छोड़ी अपनी छाप

स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में भी मध्य प्रदेश को देश के नंबर वन राज्य का सम्मान प्राप्त हुआ है। इसके अलावा देश के नंबर वन स्वच्छ शहर इंदौर और भोपाल ने भी दुनियाभर में अपनी छाप छोड़ी है। प्रदेश के 80 प्रतिशत से अधिक निकायों ने अपनी स्वच्छता रैंकिंग में वृद्धि की है। इस समय प्रदेश के नगरीय निकाय आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 की तैयारियों में जोर-शोर से जुटे हुये हैं। यही वजह है कि दूसरे राज्य भी मध्य प्रदेश से प्रभावित हो रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola