MP New CM Mohan Yadav Wife Statement: एमपी में भाजपा को नया सीएम मिल गया है। परिणाम जारी होने के 8 दिन बाद आखिरकार पार्टी ने विधायक दल की बैठक में उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव को प्रदेश का नया सीएम बना दिया। ऐसे में 2 दशक से एमपी की सत्ता में काबिज शिवराज सिंह चौहान के युग का अंत हो गया। इस बीच सीएम मोहन यादव के परिजनों और उनके प्रशंसकों में खुशी का माहौल है। सीएम बनाए जाने के बाद उनकी पत्नी का बयान भी सामने आया है।
सीएम मोहन यादव की पत्नी से एएनआई से बातचीत में कहा कि बहुत खुशी की बात है। पार्टी का आशीर्वाद है, बड़ों का आशीर्वाद हैं। वे जब भी उज्जैन आते हैं बाबा महाकाल का आशीर्वाद जरूर लेते हैं।
पत्नी बोलीं- महाकाल का आशीर्वाद
पार्टी के वरिष्ठों ने जो निर्णय लिया है इसके लिए हम उन्हें धन्यावाद देते हैं। 1983 से वे संघर्ष करते आ रहे हैं। अब जाकर परिणाम मिला है। उन्होंने कहा कि पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान है यह उसका एक उत्तम उदाहरण है।
यह भी पढ़ेंः मोहन यादव को CM बनाए जाने पर परिवार की आई प्रतिक्रिया
जिम्मेदारी निभाने की पूरी कोशिश करूंगा
वहीं उधर सीएम मनोनीत होने के बाद मोहन यादव ने कहा कि मैं पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश इकाई के नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं। मेरे जैसे कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी मिली है तो मैं पद पर रहकर अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का पूरा प्रयास करूंगा।
बहन बोलीं- पार्टी के वरिष्ठों को धन्यवाद
सीएम मोहन यादव की बहन ने अपने भाई के सीएम बनने पर कहा कि उन पर भगवान महाकाल का आशीर्वाद रहा है। वह 1984 से भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। जिम्मेदारी देने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को बहुुत-बहुत धन्यवाद।
संबंधित खबरें
एमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
16 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
1 day ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
1 day agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
1 day agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
2 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
2 days agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
3 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
3 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines