मध्य प्रदेश में अब स्मार्ट सिटी के बाद ग्रीन फील्ड सिटी बसाने का प्लान है। इससे लोगों को रोजगार के नए अवसर के साथ-साथ उद्योगों को इकोनॉमिक कॉरिडोर का लाभ मिलेगा। इन शहरों में रोड, पानी, बिजली, रेलवे लाइन, अस्पताल, स्कूल, सोलर सिस्टम और ग्रीनरी समेत अन्य सुविधाएं होंगी। इन शहरों को बसाने के लिए अथॉरिटी बनेगी, जिससे ग्रीन फील्ड शहर के विकास में जरूरी परमिशन आसानी से मिल पाएगी।
मध्य प्रदेश में ग्रीन फील्ड शहर बसाने के लिए राज्य सरकार करीब 50 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसके तहत नई सिटी से पुरानी सिटीज तक बेहतर रोड कनेक्टिविटी के लिए फोरलेन रोड बनाई जाएंगी। इसमें इन्वेस्टर, किसान और सरकार मिलकर शहर का विकास करेंगे। इन शहरों में सोलर सिस्टम, कवर्ड कॉलोनी, ग्रीन इंडस्ट्रियल एरिया, बाजार, मॉल, स्कूल, अस्पताल, मनोरंजन जैसी सुविधाएं होंगी। इन शहरों में 30% जमीन ग्रीनरी के लिए रिजर्व रहेगी।
रतलाम और पीथमपुर में बनेंगे नए शहर
एमपी सरकार प्रदेश में नए ग्रीन फील्ड शहर बसाने की दिशा में काम कर रही है। इन शहरों के विकास से करीब 5 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।
सीहोर के पास बनेगा ग्रीन फील्ड शहर
सीहोर जिले के पास नया ग्रीन फील्ड शहर विकसित किया जाएगा। यहां अच्छी मात्रा में शुगर मिल की जमीन है। इसके साथ ही मंडीदीप और अब्दुल्लागंज के बीच और जबलपुर और कटनी के बीच भी 1-1 शहर होंगे।
इकोनॉमिक कॉरिडोर के आसपास बसेंगी सिटी
रतलाम और पीथमपुर में नया शहर इंडस्ट्रियल सिटी के रूप में बसाया जाएगा। दरअसल, यहां 2 इकोनॉमिक कॉरिडोर निकल रहे हैं। पहला तो इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर और दूसरा दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेस-वे है। ऐसे में दोनों रोड के साइड नए ग्रीन फील्ड शहर बसाए जाएंगे। इन शहरों को इकोनॉमिक कॉरिडोर का लाभ मिलेगा।
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के 10वीं-12वीं कक्षा के छात्रों के लिए अहम खबर, साल में दो बार होगी बोर्ड परीक्षा
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
4 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
5 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
6 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
6 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
8 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
12 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines