MP Monsoon Update: एमपी में बरसात का दौर जारी है। मौसम विभाग ने राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिससे प्रदेश में अगले 24 घंटे में 4 इंच तक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी प्रदेश में आने वाले दो तीन दिनों तक तेज बारिश होने के आसार है।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने बुधवार को राजधानी भोपाल समेत नर्मदापुरम, बुरहानपुर, खंडवा, जबलपुर और उज्जैन संभाग के जिलों के साथ-साथ पन्ना, दमोह, सागर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इसके अलावा धार, इंदौर, गुना अशोकनगर, शिवपुरी, भिंड और श्योपुर जिले के कुछ स्थानों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार बने हुए हैं। जबकि रीवा और शहडोल संभाग के जिलों और ग्वालियर, दतिया, मुरैना, डिंडौरी, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में भी कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। यानि मानसून अभी पूरे प्रदेश में एक्टिव माना जा रहा है।
सर्कुलेशन सिस्टम होगा मजबूत
मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में फिलहाल अभी साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव नजर आ रहा है। जिससे प्रदेश के कई स्थानों में तेज बारिश हो रही है। खास बात यह है कि यह सर्कुलेशन सिस्टम आगे और भी मजबूत होगा जिससे बारिश के और तेज होने के आसार हैं।
नदी नाले उफान पर
फिलहाल मध्य प्रदेश में 15 प्रतिशत से ज्यादा बारिश हो चुकी है। जिससे प्रदेश में अधिकतर नदी नाले उफान पर बने हुए हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। फिलहाल प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर जारी है।
संबंधित खबरें
MP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
14 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
16 hrs agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
18 hrs agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
19 hrs agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
21 hrs agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
1 day ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
1 day agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
1 day agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
1 day agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines