MP Monsoon Update: मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है। प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने मंगलवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कई जिलों में गरज-चमक होने के भी पूरे आसार है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
इन जिलों में बारिश के आसार
मध्य प्रदेश में मॉनसून पूरी तरह से मेहरबान नजर आ रहा है। प्रदेश के 35 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। जिनमें नर्मदापुरम संभाग, सागर, विदिशा, छतरपुर, सीहोर, रायसेन, रतलाम, मंदसौर, राजगढ़ जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है।
इसके अलावा जबलपुर, टीकमगढ, आगर-मालवा, इंदौर संभाग, रीवा, सीधी, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, निवाड़ी, भोपाल, उज्जैन, देवास, शाजापुर, नीमच, गुना, अशोकनगर शिवपुरी तथा श्योपुर में भी भारी बारिश का ऑरेज अलर्ट जारी किया गया है।
26 जुलाई तक अच्छी बारिश के आसार
मौसम विभाग ने बताया कि अभी प्रदेश में फिलहाल तीन सिस्टम एक्टिव चल रहे हैं। जिससे कई जिलों में भारी बारिश के चांस बने हुए हैं। फिलहाल प्रदेश में अब तक 16 प्रतिशत बारिश हो चुकी है जो औसत से ज्यादा है। जबकि मौसम विभाग के मुताबिक 20 से 26 जुलाई तक प्रदेश में अच्छी बारिश होने की पूरी संभावना है।
संबंधित खबरें
₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
15 hrs agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
18 hrs agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
20 hrs agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
22 hrs agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
22 hrs agoसीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि
23 hrs agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
1 day ago'पहला विश्व युद्ध, 109 साल, 35000 लोन', क्या है ब्रिटेन को दिए कर्ज का केस?
3 days agoग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा एक्शन
3 days agoग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 14 मौतें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines