MP Mohan Yadav Govt Helpline Number: किर्गिस्तान में इन दिनों विदेशी छात्रों के साथ हिंसा की जा रही है। इस तरह की हिंसा प्रभावित किर्गिस्तान में भारत के कई छात्र फंसे हुए हैं, जिसमें मध्य प्रदेश के छात्र भी शामिल हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने किर्गिस्तान में फंसे छात्रों से संपर्क किया जा रहा है। हाल ही में राज्य सरकार ने छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। मोहन यादव सरकार पढ़ने के लिए किर्गिस्तान में छात्रों की सुरक्षा के बारे में भी सजग हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छात्रों से फोन पर भी बात की हैं।
मोहन यादव ने जारी की हेल्पलाइन नंबर
प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हिंसा प्रभावित किर्गिस्तान में फंसे राज्य के छात्रों को आश्वस्त किया गया है कि उन्हें जल्द ही परीक्षा होने के बाद भारत वापस बुला लिया जाएगा। इस दौरान अगर छात्रों को किसी सहायता की जरूरत हुई तो वह राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 011-26772005, 0755-2708055 और 0755-2708059 पर संपर्क करने के लिए कहा गया है।
यह भी पढ़ें: फेमस होटल के खाने की थाली में निकला कॉकरोच, शिकायत पर मैनेजर ने दिखाई अकड़, अब वीडियो वायरल
किर्गिस्तान में फंसे MP के 1200 विद्यार्थी
इस समय मध्य प्रदेश के लगभग 1200 विद्यार्थी पढ़ाई के लिए किर्गिस्तान के हॉस्टल्स में फंसे हुए हैं। हाल ही में भारत के छात्रों से भारतीय दूतावास के 2 अधिकारियों ने मुलाकात की। बीते दिन 22 मई को खुद भारतीय राजदूत छात्रों से मिले और उनका हालचाल जाना। सभी छात्रों के अभिभावकों को बता दिया गया है कि पिछले 24 घंटे से किर्गिस्तान में भारतीय छात्रों के साथ किसी तरह की कोई अप्रिय घटना की नहीं हुई है।
संबंधित खबरें
MP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
4 hrs agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
6 hrs agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
7 hrs agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
9 hrs agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
1 day ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
1 day agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
1 day agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
1 day agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines