Madhav Rao Scindia Statue: देश के पूर्व केंद्रीय मंत्री और ग्वालियर रियासत के महाराज स्वर्गीय माधव राव सिंधिया की प्रतिमा का अपमान हुआ है। कटनी के चाका बाईपास में लगी उनकी मूर्ति के गले में रस्सी डालकर गलत तरीके से हटाया गया। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद कांग्रेस ने इसकी कड़ी निंदा की है।
क्या है मामला
राष्ट्रीय राजमार्ग पर बन रहे पुल निर्माण को लेकर लमतारा के पास लगी कांग्रेस के नेता माधव राव सिंधिया की मूर्ति को अपमानित तरीके से हटाने का मामला सोशल मीडिया में समाने आया है, जिसमें जेसीबी मशीन के माध्यम से मूर्ति के गले में रस्सी लगाकर असंवेदनशील तरीके से मूर्ति हटाई गई है। इस मामले पर कांग्रेस के युवा कांग्रेस अध्यक्ष दिव्यांशु अंशु मिश्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस अपमान की निंदा करते हुए विरोध किया।
दरअसल, राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुल और हाइवे का निर्माण कार्य के चलते वहां के चौराहे पर लगी कांग्रेस के नेता स्वर्गीय माधव राव सिंधिया की प्रतिमा के गले में रस्सी बांधकर जेसीबी के सहारे नीचे उतरा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा और इसकी कड़ी निंदा होने लगी।
मूर्ति को हटाने के मामले में की ये मांग
मूर्ति को हटाने के मामले पर कांग्रेस नेता दिव्यांशु अंशु मिश्रा ने माधव राव सिंधिया के योगदान का अपमान बताते हुए प्रशासन से मांग की है कि मूर्ति को को पूरे मान-सम्मान तरीके से स्थापित किया गया जाए।
दिव्यांशु अंशु मिश्रा ने अपने ट्विटर पर लिखा और न्यूज24 से बात करते हुए बताया कि वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय माधव राव सिंधिया जी को जिस शिद्दत से मान-सम्मान प्रतिष्ठा पूर्ण तरीके से स्थापित किया गया था। आज उतने ही अपमान पूर्ण तरीके से प्रतिमा के गले में रस्सी बांधकर उन्हें हटाया गया। ये बड़े ही दुर्भाग्य पूर्ण है। हम मांग करते हैं सह सम्मान उनकी प्रतिमा वापस से स्थापित की जाए।
ये भी पढ़ें- जनजातीय समाज के विकास और कल्याण में कोई कमी नहीं रखेगी राज्य सरकार, CM मोहन यादव का दावा
संबंधित खबरें
राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
3 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
7 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
7 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
8 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
10 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
13 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines