मध्य प्रदेश सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2025 के तहत प्रदेश में इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए ईवी प्रमोशन बोर्ड का गठन किया। इसके तहत रजिस्ट्रेशन शुल्क में 100 प्रतिशत छूट मिलेगी। इसी तरह चार्जिंग स्टेशन लगाने पर सरकार 30% आर्थिक सहायता मिलेगी। ईवी वाहनों के रजिस्ट्रेशन में प्रदेश सरकार छूट भी देगी।
पर्यावरण में रहेगा संतुलन
बता दें, मध्य प्रदेश सरकार ने 5 साल में 80 प्रतिशत सरकारी वाहनों को इलेक्ट्रिक में बदलने का लक्ष्य रखा है। इसी तरह प्राइवेट गाड़ियों के लिए एक साल तक रोड टैक्स भी फ्री होगा। सरकार की मानें, प्रदेश के राजमार्गों, प्रमुख सड़कों पर प्रत्येक 20 किलोमीटर पर एक चार्जिंग स्टेशन बनेगा। हैवी-ड्यूटी इलेक्ट्रिक वाहन के लिए फास्ट चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। राज्य के लोगों का रुझान सरकारी छूट के चलते अब धीरे-धीरे पेट्रोल वाहनों से शिफ्ट होकर इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर जा रहा है। यह व्हीकल एनवायरनमेंट के तौर पर देखा जाए तो भी फायदेमंद है। ऐसे वाहनों से पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होता है। पर्यावरण संतुलन और संरक्षण के चलते सरकारें भी ऐसे वाहनों के लिए लोगों को प्रोत्साहित कर रही हैं।
रोड टैक्स फ्री रहेगा
इसके अलावा, 2 पहिया, 3 पहिया और इलेक्ट्रिक कारों पर एक साल तक रोड टैक्स भी फ्री रहेगा। सरकार ने यह फैसला लिया है कि दो पहिया वाहनों पर 5000 रुपये, तीन पहिया वाहनों पर 10,000 रुपये और इलेक्ट्रिक कारों पर 25,000 रुपये की छूट वाहन कर और रजिस्ट्रेशन चार्ज में दी जाएगी।
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के धार में बनेगा डायनासोर नेशनल पार्क, पर्यटकों की संख्या में होगी बढ़ोतरी
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
1 hr agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
2 hrs agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
2 hrs ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
19 hrs agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
21 hrs agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
1 day agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
1 day agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
1 day agoसीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि
1 day agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines