MP News: मध्य प्रदेश में इस बार साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरा जोर लगाती नजर आ रही है। लेकिन AICC के सर्वे में कांग्रेस के कई विधायकों को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस सर्वे में प्रदेश के कुछ विधायकों की स्थिति खराब बताई गई है।
28 विधायकों की स्थिति खराब
दरअसल, कांग्रेस के सर्वे की जो रिपोर्ट AICC को सौंपी गई है, उसमें प्रदेश में कांग्रेस के 28 विधायकों की स्थिति खराब बताई गई है। फिलहाल सर्वे के एक चरण का काम पूरा हो चुका है। AICC करीब 5 से 6 एजेंसियों के माध्यम से मध्य प्रदेश में अपना सर्वे करा रही है। हालांकि टिकट बंटवारे से पहले अभी दो से तीन और सर्वे होंगे। जिसके बाद ही टिकट फाइनल किए जाएंगे।
कुछ जिलों में स्थिति अच्छी
एमपी कांग्रेस के सर्वे में जिन विधायकों की स्थिति खराब बताई गई है। उनमें नरसिंहपुर जिले से कांग्रेस के 2 विधायकों की स्थिति कमजोर हैं। इसी तरह से भिंड और राजगढ़ जिले से कांग्रेस के मौजूदा एक-एक विधायक की पकड़ भी ढीली है। वहीं दूसरी तरफ महाकौशल अंचल में कांग्रेस विधायकों की स्थिति अच्छी बताई जा रही है। जबलपुर और छिंदवाड़ा में कांग्रेस विधायकों की स्थिति मजबूत नजर आ रही है। फिलहाल जिन विधायकों की स्थिति खराब बताई गई है। उन्हें अपने क्षेत्र में पकड़ मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।
कमलनाथ पहले ही दे चुके हैं संकेत
खास बात यह है कि कमलनाथ टिकट बंटवारे को लेकर इस बात के संकेत पहले ही दे चुके हैं कि टिकट सर्वे के आधार पर दिया जाएगा। अगर किसी मौजूदा विधायक का सर्वे खराब आता है तो फिर उसका टिकट भी काटा जा सकता है। क्योंकि कमलनाथ खुद हर जिले का दौरा कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
'पहला विश्व युद्ध, 109 साल, 35000 लोन', क्या है ब्रिटेन को दिए कर्ज का केस?
1 day agoग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा एक्शन
2 days agoग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 14 मौतें
2 days ago'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
8 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
10 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
11 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
16 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
19 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
20 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines