हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

राजमाता के अंतिम दर्शन के लिए रानी महल पहुंचे कई बड़े नेता, CM मोहन यादव ने भी दी श्रद्धांजलि

MP CM Mohan Yadav Tribute Madhavi Raje Scindia: मध्य प्रदेश के ग्वालियर राजघराने की राजमाता और ज्योतिरादित्य सिंधिया की माधवी राजे सिंधिया का बुधवार सुबह दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। राजमाता अंतिम दर्शन के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत कई राजनेता रानी महल पहुंचे।

विज्ञापन

MP CM Mohan Yadav Tribute Madhavi Raje Scindia: मध्य प्रदेश के ग्वालियर राजघराने की राजमाता और ज्योतिरादित्य सिंधिया की माधवी राजे सिंधिया अब हमारे बीच नहीं हैं। बुधवार सुबह दिल्ली के एम्स अस्पताल में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। राजमाता माधवी राजे सिंधिया के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रानी महल में रखा गया। यहां राजमाता अंतिम दर्शन के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से लेकर डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल और कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे। इन सभी ने राजमाता के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

डिप्टी सीएम ने दी श्रद्धांजलि

ग्वालियर राजघराने की राजमाता को श्रद्धांजलि अर्पित करते डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि उनके जाने से अपूर्णीय क्षति हुई है, सिंधिया परिवार के साथ-साथ ग्वालियर चंबल संभाग पूरा मध्य प्रदेश शोकाकुल है। ईश्वर से प्रार्थना है कि मां की छाया बहुत बड़ी छाया होती है, ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

यह भी पढ़ें: इंदौर-अहमदाबाद NH हादसे के 8 मृतकों के परिवार को मिलेगी सहायता राशि, CM मोहन यादव का ऐलान

सिंधिया परिवार के साथ खड़ी है भाजपा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि राजमाता जी को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, हम सभी के लिए यह दुख की घड़ी है। राजमाता हमारे बीच में नहीं है और ऐसी दुख की घड़ी में हम सब सिंधिया परिवार के साथ खड़े हैं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान हो।

वहीं कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राजमाता के निधन पर श्रद्धांजलि देते कहा कि मां का जाना किसी भी व्यक्ति के लिए दुखद होता है। इसके साथ ही उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए भगवान से प्रार्थना की कि उन्हें दुख सहने की हिम्मत मिले।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें