MP Cabinet Meeting: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज कैबिनेट बुलाई। इस बैठक में कैबिनेट ने प्रदेश विकास के कई मुद्दों पर खुलकर बात की और कई अहम फैसले लिए। इस दौरान मोहन कैबिनेट ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, बैठक में कैबिनेट ने सहमति के साथ 9 सालों के बाद प्रमोशन नीति को मंजूरी दी है। कैबिनेट बैठक में हुए फैसलों की जानकारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी है।
खुलेंगे नई भर्ती के दरवाजे
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि कैबिनेट ने प्रमोशन नीति को मंजूरी दी है। इसमें आरक्षण का खास ध्यान रखा गया है। जैसे SC को 16 प्रतिशत और ST को 20 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। वरिष्ठता के तहत मेरिट के आधार पर प्रमोशन किया जाएगा। प्रतिनियुक्ति के खाली पद पर प्रमोशन होगा। सभी खाली पदों पर प्रमोशन किए जाएंगे। इसके साथ ही अग्रिम DPC के प्रावधान किए गए हैं। इसके अलावा पात्रता का भी प्रावधान किया गया है। कर्मचारियों के प्रमोशन का अधिकार पदोन्नति समिति को दिया गया है। इसके साथ ही 2 लाख रिक्त पद सृजित होंगे, जिससे नई भर्ती के दरवाजे खुलेंगे।
459 नए आंगनबाड़ी की स्थापना
इसके अलावा राज्य में आंगनवाड़ी 2.0 के तहत 459 नए आंगनबाड़ी की स्थापना होगी। आंगनवाड़ी सहायिका और कार्यकर्ताओं की भर्ती भी की जाएगी। केंद्र सरकार 72 करोड़ और राज्य सरकार 70 करोड़ देगी। 5163 करोड़ राशि की स्वीकृति बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए दी गई।
यह भी पढ़ें: Noida News: सुपरनोवा से सामने आया हैरान करने वाला वीडियो, लोगों को रौंदते हुए गुजरी कार
तेजी से चल रहा मेट्रो का काम
राज्य में 27 जून को MSME दिवस मनाया जाएगा। रतलाम में समिट आयोजित होगी। 7 जुलाई को राष्ट्रीय इंटरएक्टिव सेशन लुधियाना में होगा। भोपाल में सितंबर और अक्टूबर में मेट्रो शुरू होगी। प्रधानमंत्री मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है। रक्षाबंधन पर लाडली बहनों को 250 रुपये की अतिरिक्त राशि मिलेगी।
संबंधित खबरें
गधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
2 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
2 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
3 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
4 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
5 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
7 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
9 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
9 days agoMP: उफनते नाले में गिरी श्रद्धालुओं की कार, ओडिशा के 7 लोगों समेत 8 की मौत, PM मोदी ने जताया शोक
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines