MP Budget Session 2025: मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र का आज तीसरा दिन है। आज सदन में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा मोहन यादव सरकार का बजट पेश कर रहे हैं। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने राज्य सरकार की तरफ से कई बड़ी घोषणाएं की हैं। इस दौरान वित्त मंत्री देवड़ा ने कहा कि राज्य में 2025-26 को उद्योग वर्ष की तरह मनाया जाएगा। वित्त मंत्री ने बताया कि आहार अनुदान योजना में हर महिला को 1500 रुपये देने का प्रावधान, अत्याचार अधिनियम के लिए 180 करोड़ का प्रावधान और एससी के विकास के लिए 32 करोड़ का प्रावधान किया जा रहा है। इसके अलावा लाडली बहना को केंद्र की योजना से जोड़ने का काम किया जाएगा।
2047 में होगा 2 ट्रिलियन डॉलर का बजट
इसके बाद वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि 2047 तक मध्य प्रदेश के बजट को 2 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाना है। राज्य के हर व्यक्ति की आय को 22.35 लाख पहुंचाने का टारगेट है। उन्होंने बताया कि जनजातीय बहुल 13,300 से अधिक गांवों का कायाकल्प होगा, जिसके लिए 200 करोड़ का बजट रखा गया है। जनजातीय इलाकों में सीएम राइज स्कूल खोले जाएंगे, इसके लिए 1,017 करोड़ का प्रावधान रखा गया है।
इसके बाद वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने सदन में 4,21,32 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है।
बजट में किसको कितना मिला
- लाड़ली बहना योजना के लिए 18679 करोड़ का प्रावधान
- किसान प्रोत्साहन योजना के लिए 5230 करोड़ का प्रावधान
- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए 2000 करोड़ का प्रावधान
- धान उपार्जन बोनस के लिए 850 करोड़ का प्रावधान
- उद्योगों के लिए 3250 करोड़ का प्रावधान
- सिंहस्थ के लिए 2000 करोड़ का प्रावधान
- नगरीय विकास के लिए 18715 करोड़ का प्रावधान
- वृंदावन ग्राम योजना के लिए 100 करोड़ का प्रावधान
- पर्यटन पर सरकार का खास फोकस रहेगा
- धर्म, संस्कृति पर्यटन के लिए 1160 करोड़ का प्रावधान
- 14 स्मारकों के निर्माण के लिए 507 करोड़ का प्रावधान
- अटल कृषि ज्योति योजना के लिए 9 करोड़ का प्रावधान
- मुख्यमंत्री सूर्य किरण योजना के लिए 447 करोड़ का प्रावधान
- सरकारी बस के लिए 80 करोड़ रुपये का प्रावधान
- उद्योगों के विकास पर सरकार का खास ध्यान रहेगा
यह भी पढ़ें: Madhya Pradesh में खुलेंगे ट्राइबल मार्ट, आदिवासी महिलाओं को मिलेगा रोजगार
बजट पर क्या बोले CM मोहन यादव
वहीं, राज्य के बजट को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बजट बहुत अच्छा है। राज्य के बजट में हर वर्ग का खास ख्याल रखा गया है। गरीब, महिला, युवा और किसान वर्गों के विकास के लिए खास योजनाएं इस बजट में लागू की गई हैं। इस बजट में राज्य सरकार द्वारा गोपालक किसानों के लिए खास योजना लाई गई है। उन्होंने आगे कहा कि हम जिला स्तर पर आधुनिक स्टेडियम बनाएंगे। MSME उद्योगों के लिए प्रावधान किया गया है। स्टार्टअप के लिए नई नीति लाई गई है, सिंहस्थ 2028 को लेकर बजट का प्रावधान किया गया है। साधु संतों, आम जनता और घाटों के विकास के लिए राशि दी जा रही है। सरकारी बस के लिए 80 करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान किया गया है। हमारी सरकार उद्योगों के विकास पर खास ध्यान दे रही है।
संबंधित खबरें
कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
15 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
18 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
18 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 day agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 day agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines