MP ‘Budget Par Samvad’ Will Be Held in Bhopal: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार इस समय राज्य के औद्योगिक विकास पर खास ध्यान दे रही हैं। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा कई जरूरी कदम भी उठाए जा रहे हैं। इस बार राज्य सरकार का बजट भी औद्योगिक विकास से जुड़ा हुआ होगा। राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट तैयारी से जुड़ी शुरू हो गई है। इसको लेकर RCVP नरोन्हा प्रशासन और प्रबंधकीय अकादमी भोपाल में 23 जनवरी को ‘बजट पर संवाद’ का आयोजन होगा।
एक्सपर्ट के साथ चर्चा करेंगे वित्त मंत्री
इस संवाद में उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा अलग-अलग सेक्टर के सब्जेक्ट एक्सपर्ट के साथ चर्चा करेंगे। साथ ही आने वाले बजट को अधिकाधिक जनोपयोगी और प्रभावशाली बनाएंगे। इस संवाद का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साल 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के तहत बजट बनाना है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए और प्रदेश के लोगों को अलग-अलग सुविधाएं प्रदान करने को लेकर वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के दिए निर्देश के आधार पर वित्त विभाग बजट की तैयारी कर रहा है।
यह भी पढ़ें: MP में 7 हजार से अधिक परिवारों को मिला इस योजना का लाभ, सरकार ने दी 54 करोड़ से ज्यादा की सब्सिडी
कैसा होगा आगामी बजट?
इसमें अलग-अलग सेक्टर जैसे बैंकिंग, ग्रामीण- विकास, आर्थिक एवं वाणिज्यिक, जनजाति, जेंडर बजट और पर्यावरण के एक्सपर्ट से सुझाव प्राप्त करने के लिए बजट पर संवाद किया जा रहा है। इस बार के बजट में राज्य सरकार की तरफ से किसान, युवा, महिला वर्ग पर खास ध्यान दिया जा रहा है। इससे विकास की राह पर निरंतर आगे बढ़ रहे मध्य प्रदेश के आगामी बजट में अपने सुझावों के माध्यम से सहभागिता निभाकर प्रदेश की प्रगति और समृद्धि में आम जनता भी अपना योगदान दे सकेगी।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
5 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
11 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
15 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
17 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines