MP News: भिंड जिले के नयागांव थाना इलाके के जखमौली गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब यहां एक किसान के खेत में एयरफोर्स के अपाचे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। जिससे मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जबकि जानकारी मिलते ही पुलिस और सेना के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
इस वजह से हुई लैंडिंग
इंडियन एयरफोर्स के मुताबिक रूटीन ऑपरेशनल ट्रेनिंग के दौरान अपाचे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। बताया जा रहा है कि दोनों पायलट और हेलिकॉप्टर पूरी तरह से सेफ हैं। वहीं मदद के लिए एक अन्य हेलिकॉप्टर भी मौके पर पहुंच गया है।
भिंड जिले के एसपी मनीष खत्री ने बताया कि वायुसेना का अपाचे हेलिकॉप्टर गांव के गयासिंह भदौरियां के खेत में लैंड हुआ था। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। जैसे ही पुलिस को इस बात की जानकारी मिली तो मौते पर पुलिस ने पहुंचकर मोर्चा संभाला। जबकि ग्वालियर से एयरफोर्स के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
घातक लड़ाकू हेलिकॉप्टर है अपाचे
बता दें कि अपाचे हेलिकॉप्टर को दुनिया के घातक लड़ाकू हेलिकॉप्टरों में शामिल किया जाता है। यह हेलिकॉप्टर किसी भी मौसम में उड़ने के साथ-साथ पर्वतीय क्षेत्रों में भी सबसे ज्यादा कारगर है, जो पहाड़ों और गहरी घाटियों में छिपे दुश्मनों को मारने में कारकर साबित होता है।
संबंधित खबरें
MP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 hr agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
21 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
1 day ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
1 day agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
1 day agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
2 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
2 days agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
4 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines