MP Assembly Elections; BJP Second List, नई दिल्ली/भोपाल: देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर शुरू हो चुकी तैयारियों के बीच मध्य प्रदेश की राजनीति में सोमवार को बड़ा राजनैतिक उलटफेर देखने को मिला। मिशन रिपीट के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तीन केंद्रीय मंत्रियों को विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाकर प्रस्तुत करने का ऐलान कर दिया है। इनमें नरेंद्र सिह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते शामिल हैं। इसी के साथ पार्टी की दूसरी लिस्ट में घोषित उम्मीदवारों में सांसद रीति पाठक समेत भी कई बड़े नेता विधानसभा चुनाव उम्मीदवार होंगे।
-
विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की सूची में रीति पाठक समेत 7 सांसदों के भी नाम
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की एक सूची का ऐलान पहले ही हो चुका है। इसके बाद पिछले कई दिन से पार्टी की दूसरी लिस्ट को लेकर उठा-पटक का दौर जारी था, जिसके साथ केंद्रीय मंत्रियों को चुनाव मैदान में उतारने के कयास लग रहे थे। सोमवार काे यह सस्पेंस भी उस वक्त खत्म हो गया, पार्टी हाईकमान की तरफ से आज विधानसभाव चुनाव की यह दूसरी लिस्ट सार्वजनिक कर दी गई। इस लिस्ट के मुताबिक मोदी सरकार में वरिष्ठ मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रहलाद पटेल को विधानसभा चुनाव लड़ाने का फैसला सबके सामने है। इसी के साथ कुल 39 उम्मीदवारों की इस सूची में कुल 7 सांसद भी विधानसभा उम्मीदवार बनाए गए हैं।
PM Modi Bhopal Speech Highlights: मध्य प्रदेश भारत का दिल, और दिल भाजपा से जुड़ा है, जानें पीएम मोदी के भाषण की प्रमुख 5 बातें
तोमर और कुलस्ते के जरिये हार को जीत में बदलने का प्लान
खास बात यह है कि केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल को छोड़कर दोनों मंत्री उन सीटों पर फाइट करेंगे, जो पिछले चुनाव में भाजपा के हाथ नहीं आई थी। इनमें से मुरैना जिले की दिमनी सीट पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और मंडला जिले की निवास सीट से फग्गन सिंह कुलस्ते चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा प्रहलाद सिंह पटेल को नरसिंहपुर से टिकट दिया गया है। हालांकि प्रहलाद सिंह पटेल के भाई जालम सिंह पटेल की टिकट की आस अधूरी ही रह गई।
प्रहलाद पटेल ने कहा-दोहराएंगे 2003 वाला प्रदर्शन
प्रदेशभर में जन आशीर्वाद यात्रा और भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ की कामयाबी के बाद इन तमाम मुद्दों पर बात करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा है, ‘2003 वाला प्रदर्शन फिर से एमपी में दोहराएंगे’।
देखें 39 उम्मीदवारों में और कौन कहां से करेगा फाइट
यह भी पढ़ें: MP के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, 29 सितंबर तक करें आवेदन, सैलरी हजारों में होगी
<
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
17 hrs agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
18 hrs agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
1 day agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
1 day agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
1 day ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
2 days agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
2 days agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
2 days agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
2 days agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines