Four Hotspot Seats in MP Assembly Election: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में अब ज्यादा दिन शेष नहीं हैं। राज्य की 230 सीटों पर 17 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होना है। आज हम आपको मध्य प्रदेश की 4 ऐसी विधानसभा सीटों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पूरे प्रदेश की जनता की नजर है। इन सीटों पर दिग्गज अपनी-अपनी किस्मत आजमाने के लिए तैयार हैं।
इंदौर-1
यह प्रदेश की सबसे हॉटस्पॉट सीट मानी जाती है, भाजपा ने इस बार इंदौर-1 से कैलाश विजयवर्गीय को टिकट दिया है। बता दें कि यह वही भाजपा नेता हैं, जिन्होंने पिछले दिनों प्रदेश के सरकारी अधिकारियों को लेकर एक विवादित बयान दिया था। विजयवर्गीय कभी चुनाव नहीं हारे हैं, यही वजह है कि वो कांग्रेस के मौजूदा विधायक संजय शुक्ला को टक्कर देने जा रहे हैं।
सतना
सतना विधानसभा सीट की बात करें तो यहां से इस बार भाजपा ने मौजूदा सांसद गणेश सिंह को मैदान में उतारा है। बता दें कि गणेश सिंह चार बार लोकसभा चुनाव के विजेता हैं। वह कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाह को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार हैं। यहां का मुकाबला बेहद रोचक माना जा रहा है क्योंकि बीजेपी के बागी शिवा अलग ही सुर गा रहे हैं। माना जा रहा है कि वह बसपा से चुनाव लड़ सकते हैं, यदि ऐसा होता है तो भाजपा, ब्राह्मण वोट खो सकती है।
सुरखी
वहीं सुरखी विधानसभा सीट की बात की जाए तो यहां से भाजपा ने गोविंद सिंह राजपूत को मैदान में उतारा है। यहां पर उनका मुकाबला कांग्रेस के नीरज शर्मा से है। बता दें कि गोविन्द, ज्योतिरादित्य सिंधिया के नजदीकी माने जाते हैं।
बिजावर
यह प्रदेश में छतरपुर लोकसभा सीट का हिस्सा है, जो बघेलखण्ड इलाके में पड़ता है। इस सीट पर भी कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है। भाजपा ने यहां से बब्लू शुक्ला को टिकट दिया है, जो 2018 में समाजवादी पार्टी से चुनाव जीते और बाद में बीजेपी में शामिल हो गए थे। वहीं कांग्रेस ने यहां से बब्लू शुक्ला को को टक्कर देने के लिए चरण सिंह यादव को मैदान में उतारा है।
संबंधित खबरें
शराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
2 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
5 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
19 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
20 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
4 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines