MP Assembly Election: विपिन श्रीवास्तव। विपक्षी दलों के गठबंधन में आम आदमी पार्टी भी शामिल है। जिससे राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा भी चल रही है कि क्या आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का विधानसभा चुनावों में भी गठबंधन होगा। ऐसे में आप पार्टी ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर स्थिति क्लीयर कर दी है।
230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी ‘आप’
मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी बीएस जून ने कहा कि ‘विपक्षी दलों में कांग्रेस के साथ समझौता सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए हुआ है। लेकिन मध्य प्रदेश में हमारा ऐसा कोई गठबंधन नहीं है, विधानसभा में हम पूरी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।’
विधानसभा चुनाव में कोई गठबंधन नहीं
बीएस जून ने कहा ‘आम आदमी पार्टी मध्य-प्रदेश की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, यह कन्फ्यूजन पैदा किया जा रहा है कि कांग्रेस से इनका समझौता हो गया है, शायद ये चुनाव ना लड़े, ऐसा कुछ नहीं है हम सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे कारण यह हैं विपक्षी एकता की जो बात चल रही है वह सिर्फ पार्लियामेंट के लिए है ना कि विधानसभा चुनाव के लिए। विधानसभा चुनाव में जो कैंडिडेट्स चुनेंगे जो जीतकर आएंगे और राज्य के लिए काम करेंगे। हम गंभीरता से हमें चुनाव लड़ेंगे हम सारी योजनाएं जो दिल्ली और पंजाब में चल रही हैं, उन्हें मध्यप्रदेश में भी लागू करने का वादा करेंगे।
बीएस जून ने कहा कि यह कहना सही है जो गठबंधन की चर्चाएं हुई हैं और आम आदमी पार्टी भी उसमें शामिल है। लेकिन उसका फोकस 2024 को लेकर है। विधानसभा को लेकर उस गठबंधन में मैं चर्चा नहीं हुई है मगर यह मैं मानता हूं कि किसी भी राजनीतिक दल को फासीवादी ताकतों से मिलकर लड़ना चाहिए।
एमपी में दम लगा रही आप
इस बार आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश में पूरा दम लगाती नजर आ रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल खुद लगातार मोर्चा संभाल रहे हैं। बता दें कि नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी को अच्छी सफलता मिली थी। जिससे पार्टी अब विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस रही है।
बता दें कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर दो दलीय फार्मूला रहा है। जहां सीधा मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी में ही होता रहा है। लेकिन आम आदमी पार्टी भी इस बार पूरा दम भर रही है।
संबंधित खबरें
शराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
6 mins agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
3 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
17 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
17 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines