MP Assembly Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में इस बार जमकर वोटिंग हुई। यहां 2018 की तुलना में अधिक वोट पड़े हैं। चुनाव आयोग की मानें तो 2018 में यहां 75.6 फीसदी मतदान हुआ। वहीं इस बार 77.15 फीसदी वोटिंग हुई है। वहीं महिलाओं ने सर्वाधिक 76.03 फीसदी वोटिंग की है। महिलाओं की वोटिंग में उछाल तब आया है जब शिवराज सरकार ने लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं के खाते में पैसे भेजे हैं। बता दें कि 2018 में भी महिलाओं ने 74.03 प्रतिशत वोटिंग की थी जो कि इस बार बढ़कर 76.03 प्रतिशत हो गई।
बता दें कि एमपी में जब से भाजपा की सरकार बनी है उसके बाद से लगातार वोटिंग में इजाफा हो रहा है। 2003 में एमपी में 67.25 वोटिंग हुई थी। 2008 में 69.28 प्रतिशत, 2013 में 72.07 फीसदी, 2018 में 75.63 फीसदी और 2023 में 77.15 फीसदी लोगों ने मतदान किया है।
चुनाव आयोग की मानें तो 2018 में 44 विधानसभा सीटें ऐसी थी जहां महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में अधिक वोटिंग की थी। वहीं 2023 में ऐसी सीटों की संख्या 34 हैं। 2018 में 10 सीटों पर महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक थी। वहीं 2023 में 29 सीटें ऐसी हैं जहां महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है।
विंध्याचल में 80 प्रतिशत सीटों पर महिलाओं ने की बंपर वोटिंग
विंध्य में विधानसभा की कुल 30 सीटें हैं। यहां की 80 फीसदी सीटों पर महिलाओं ने पुरुषोें की तुलना में ज्यादा वोटिंग की हैं। विंध्य की जिन 24 सीटों पर इस बार ज्यादा वोटिंग हुई है उनमें से 19 पर 2018 में भाजपा जीती थीं। ऐसे में पार्टी यह मानकर चल रही है कि विंध्य के साथ-साथ पूरे एमपी में महिलाओं की जबरदस्त वोटिंग उसे चुनाव में बढ़त दिला देगी। वहीं वोटिंग खत्म होने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना इतिहास बनाने जा रही है। बड़ी संख्या में बहनों ने मतदान किया है और भाजपा को समर्थन दे रही हैं।
विंध्य की इन सीटों पर हुई ज्यादा वोटिंग
नागौद, अमरपाटन, रामपुर बघेलान, त्योंथर, देवतालाब, गुढ़, सीधी, चितरंगी, जैतपुर, अनूपपुर, मानपुर धौहनी,जयसिंहनगर,मऊगंज, सीधी, धौहनी, सिरमौर, सिहावल, चित्रकूट, मैहर, मनगवां, ब्यौहारी, पुष्पराजगढ़ सेमरिया, रैगांव, चुरहट सीट शामिल हैं।
संबंधित खबरें
MP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
18 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
18 hrs ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
18 hrs agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
20 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
1 day agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
1 day agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
2 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
2 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
2 days ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines