MP Election 2023(विपिन श्रीवास्तव) :मध्य प्रदेश के गृह मंत्री और दतिया से बीजेपी प्रत्याशी नरोत्तम मिश्रा अनोखे अंदाज में चुनाव प्रचार करते दिखे, नरोत्तम मिश्रा दतिया विधानसभा के ग्राम हतलव में घोड़े पर सवार होकर प्रचार करने निकले। बता दें कि पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा होने पर सभी पार्टियां और उम्मीदवार प्रचार में जुट गए हैं। सभी प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में मतदाताओं से जनसंपर्क कर रहे हैं और अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं।
नरोत्तम मिश्रा के इस खास अंदाज से लोग इतने सम्मोहित हो गए कि मौजूद लोगों ने गृह मंत्री का घोड़े पर सवार का वीडियो बना लिया।
दतिया विधानसभा
नरोत्तम मिश्रा ने विधानसभा क्षेत्र के गांव हटलाव में नुक्कड़ सभा के कार्यक्रम में हिस्सा लिया और साथ ही लोगों से अपने पक्ष में वोट करने की अपील भी की। नरोत्तम मिश्रा का ग्वालियर चंबल इलाके में दबदबा माना जाता है। नरोत्तम मिश्रा, साल 1990 में पहली बार बीजेपी के टिकट पर डबरा से विधायक बने थे, फिर वह 2008, 2013 और 2018 में लगातार बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीते। दूसरी तरफ कांग्रेस से पूर्व विधायक राजेंद्र भारती टक्कर दे रहे हैं, जो दतिया से 2003 में विधायक रहे। 2008 में बीएसपी से और 2013 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े, लेकिन हार गए। वहीं उनके पिता भी विधायक रह चुके हैं।
बता दें कि पांच राज्यों में तीन – राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ – में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच लगभग द्विध्रुवीय मुकाबला होगा, जो दो राष्ट्रीय दलों की ताकत का अहसास कराएगा।
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
12 hrs agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
2 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
3 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
4 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
5 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
8 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
9 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines