MP Assembly Election 2023 : भाजपा और कांग्रेस के प्रभुत्व वाली मध्य प्रदेश की द्विआधारी राजनीति में ‘मुस्लिम वोट फैक्टर’ उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए महत्वहीन हो सकता है, लेकिन यहां कांटे की टक्कर की स्थिति में अल्पसंख्यक वोट कम से कम 22 सीटों पर महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। मध्य प्रदेश में अल्पसंख्यकों की हिस्सेदारी करीब 9 फीसदी है, लेकिन विधानसभा चुनाव में राजनीतिक भागीदारी करीब 4.5 फीसदी ही है।
अल्पसंख्यकों को टिकट वितरण का गणित
अल्पसंख्यकों में सबसे बड़ी भागीदारी मुसलमानों(6.5%) की है, ये प्रदेश की राजनीति में सबसे पिछड़े माने जाते हैं। विधानसभा चुनाव 2023 में मुस्लिम समुदाय को टिकट वितरण की बात करें तो कांग्रेस ने 2, बीएसपी ने 4, एसपी ने 3 और आम आदमी पार्टी ने 2 टिकट दिए हैं, वहीं बीजेपी के द्वारा मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिए जाने की संख्या शून्य है। बता दें कि मुस्लिम वोट 47 विधानसभा सीटों पर प्रभावी हैं, जबकि वे 22 क्षेत्रों में निर्णायक माने जाते हैं।
यह भी पढ़ें -सौम्या स्वामीनाथन मर्डर केस में आरोपियों की सजा पर टला आदेश, कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
जैन समुदाय को कितने टिकट
प्रदेश राजनीति में जैन समुदाय की बात की जाए तो यह आबादी 0.78% है, लेकिन इनका अच्छा-खासा प्रभाव माना जाता है। कांग्रेस ने 10 और बीजेपी ने 8 टिकट जैन समुदाय के उम्मीदवारों को दिए हैं। जैन समाज प्रदेश में, गोम्मटगिरी में कब्जे को लेकर नाराज है, समुदाय की अहमियत इससे समझी जा सकती है कि कुछ दिन पहले प्रियंका गांधी ने जैन तीर्थ मोहनखेड़ा में जाकर जैन समाज को भी साधने की कोशिश की थी।
अन्य समुदाय को कितने टिकट
प्रदेश में अन्य वर्गों में सिख समुदाय से भाजपा ने एक उम्मीदवार को टिकट दिया है। विधानसभा चुनाव में भाजपा कई बार सिख दंगों पर कांग्रेस को घेर चुकी है। वहीं ईसाई समुदाय को किसी भी पार्टी ने टिकट नहीं दिया है। बहरहाल, यह तो मतदान के दिन ही देखना होगा कि वह अपने मतदाताओं को भुनाने के लिए कितनी कामयाब हो पाती है।
संबंधित खबरें
ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा एक्शन
14 hrs agoग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 14 मौतें
22 hrs ago'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
6 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
8 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
9 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
14 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
17 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
18 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
19 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines