MP Congress Kamalnath now superman: मध्य प्रदेश की राजनीति में रोज एक नया रंग देखने को मिल रहा है। चुनाव में राम मंदिर की एंट्री होने के बाद मध्य प्रदेश के कांग्रेस प्रमुख हनुमान भक्त कमलनाथ अब सुपर नाथ बने हैं। एमपी कांग्रेस ने सुपरमैन बने कमलनाथ का वीडियो एक्स पर शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में मध्य प्रदेश कांग्रेस ने लिखा, सच्चाई और विश्वास के साथ, आ रहे हनुमानभक्त कमलनाथ। बढ़ाइये हाथ, फिर कमलनाथ।
हनुमान जी से मांग रहे आशीर्वाद
वीडियो में सुपरमैन बने कमलनाथ, हनुमान जी से मध्य प्रदेश की भलाई और कल्याण और न्याय दिलाने के लिए शक्ति मांग रहे हैं। वीडियो में हनुमान जी, कमलनाथ को आशीर्वाद देते हुए तथास्तु कहते नजर आ रहे रहे हैं। सुपरनाथ बने कांग्रेस प्रमुख, किसानों का कर्ज, महिलाओं को 1500 रुपए और 500 रुपए में सिलेंडर, बिजली बिल माफ, बेरोजगारी, पिछड़ों को आरक्षण, महाकाल मंदिर घोटाला, भ्रष्टाचार,आदिवासी अत्याचार,महिला उत्पीड़न से मुक्ति दिलाने की बात कर रहे हैं।
17 नवंबर को मतदान
मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा। वहीं विधानसभा चुनाव 2023 का परिणाम 3 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने के लिए बीते शनिवार को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी पहली बार दमोह पहुंची, इस दौरान कमलनाथ के अलावा कई और दिग्गज नजर आए। कमलनाथ ने अपने सम्बोधन में सरकार बनने पर 27 लाख किसानों का कर्जा माफ करने के वादा किया था।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines