MP Assembly Election 2023 Chai Wala Contesting 28 Time From Gwalior: मध्यप्रदेश में विधानसभ चुनाव को लेकर 17 नवंबर को मतदान होना है। इस बीच एक शख्स ऐसा भी है जिसके लिए चुनाव लड़ना किसी जुनून से कम नहीं है। ग्वालियर में एक चाय वाला अब तक कुल 28 चुनाव लड़ चुका है। हालांकि वह अब तक एक भी चुनाव नहीं जीत पाया है। इस चाय वाले का नाम आनंद सिंह कुशवाहा है। आनंद अब तक सांसद, विधायक से लेकर पार्षद तक के चुनाव लड़ चुके हैं। चुनाव नहीं जीतने के बाद भी अब तक उनका जुनून कम नहीं हुआ है।
प्रेसिडेंट से लेकर पार्षदी तक लड़ चुके 27 चुनाव
आनंद ग्वालियर स्थित समाधियां मोहल्ले में चाय की छोटी सी दुकान चलाते हैं। वहीं कुशवाहा ने बताया कि वे बीते कई दशकों से चुनाव मैदान में उतरते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब एक चाय वाला देश का पीएम बन सकता है तो वह क्यों सांसद और विधायक नहीं बन सकते। बता दें कि कुशवाहा 1994 से चुनाव लड़ते आ रहे हैं। आनंद इससे पहले प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट, सांसद, विधायक, महापौर और पार्षद की उम्मीदवारी करते हुए 27 चुनाव लड़ चुके हैं। आनंद इस बार भी ग्वालियर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं।
एक न एक दिन जरूर जीतेंगे चुनाव
आनंद बुधवार को नाॅमिनेशन फाइल करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि एक बार पार्षद के चुनाव में पूर्व नारायण सिंह कुशवाहा और उनके बीच तकरार हुई थी। तब आनंद ने पूर्व मंत्री के साथ चुनाव लड़ा था। उन्होंने कहा कि अंतिम सांस तक चुनाव लड़ते रहेंगे। 27 चुनाव हार चुके आनंद कुशवाहा को भरोसा है कि वे कभी न कभी चुनाव जरूर लड़ेंगे। फिलहाल आनंद साइकिल पर सवार होकर अनोखे तरीके से प्रचार करने में व्यस्त है।
संबंधित खबरें
MP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
2 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
16 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
17 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
4 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines