MP Alirajpur ASI Suicide: मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में एक एएसआई ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि एएसआई ने अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मौत के घाट उतारा है। पुलिस आत्महत्या की वजह की जांच कर रही है। एएसआई का नाम रविंद्र परमार था। 60 वर्षीय परमार की तैनाती पुलिस बटालियन 34वीं वाहिनी कैंप में थी। गुरुवार शाम को चार बजे उसने खुद को शूट कर लिया। बताया जा रहा है कि रविंद्र परमार मूल रूप से इंदौर के मरीमाता इलाके की रामबाग कॉलोनी का रहने वाला था।
यह भी पढ़ें:IPS सुमित कुमार कौन? जिन्होंने प्रमोशन के बदले मांगी आबरू, CM ने शुरू कराई जांच
जुलाई महीने से उसकी ड्यूटी अलीराजपुर में थी। गोली चलने की सूचना के बाद उसके सहयोगी पहुंचे। जिन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले से अवगत करवाया। जिसके बाद इंदौर के डीआईजी निमिष अग्रवाल मौके पर पहुंचे। परमार ने क्यों सुसाइड किया, MP पुलिस इसका पता लगा रही है? प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एएसआई किसी से फोन पर बात कर रहा था। अचानक सर्विस रिवॉल्वर निकालकर खुद को शूट कर लिया।
ड्यूटी के बाद पहुंचा था कैंप में
गुरुवार को ADG डीजी सागर और DIG ग्रामीण निमिष अग्रवाल अलीराजपुर के दौरे पर थे। जिसके बाद कार्यक्रम को लेकर रविंद्र परमार की ड्यूटी भी लगाई गई थी। वहीं, परमार ने अपनी ड्यूटी के बाद दोपहर 3 बजे कैंप के लिए प्रस्थान किया था। कैंप आने के बाद किसी से फोन पर बात हो रही थी। जिसके बाद खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि दो साल बाद ही रविंद्र को रिटायर होना था। अलीराजपुर कोतवाली थाना प्रभारी शिवराम तरोले ने बताया कि परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राजस्थान के बीकानेर जिले में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने अपने किराए के रूम में आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह नौखा पुलिस स्टेशन में तैनात था। जिसने बुधवार को सुसाइड का प्रयास किया था। साथियों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया था। गुरुवार को उसकी मौत हो गई। सिपाही का नाम विकास मीणा था। काफी देर तक दरवाजा नहीं खोलने पर पत्नी ने शोर मचाया था। जिसके बाद पता लगा कि सिपाही ने जान दे दी है।
यह भी पढ़ें:दिल्ली में फिर ‘निर्भया’ जैसी वारदात! चलते ऑटो में गैंगरेप के बाद अर्धनग्न हालत में घूमती रही पीड़िता
संबंधित खबरें
गले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
16 hrs agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
22 hrs agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
23 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
2 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 days agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
2 days agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
2 days agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
2 days agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
2 days agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines