Agneepath Scheme 2025: अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर बनने को अब युवाओं में जोश दिखने लगा है। फिलहाल पाकिस्तान के साथ सीमा पर बढ़ते तनाव ने एक बार फिर देश को अलर्ट पर रखा है। इसीलिए अग्निपथ योजना के तहत 2025 में ग्वालियर-चंबल अंचल के युवाओं ने रिकॉर्ड तोड़ आवेदन किए हैं। साल 2023 में 21,646 कैंडिडेट्स ने रिटन एग्जाम दिया था। वहीं, इस बार यह संख्या बढ़कर 32,708 हो गई है।
कब होगी परीक्षा?
अग्निवीर भर्ती का रिटन एग्जाम जून 2025 में प्रस्तावित रखा गया है। कैंडिडेट्स की मदद के लिए आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस ग्वालियर ने वेबसाइट पर सिलेबस और मॉक टेस्ट अपलोड कर दिए हैं।
कौन से जिलों से सबसे ज्यादा आवेदन मिले?
ग्वालियर, मुरैना और भिंड इस बार सबसे ज्यादा आवेदन देने वाले जिले बने हैं। सेना अधिकारियों ने बताया कि युवाओं में देशभक्ति की भावना सिर्फ जोश नहीं, अब करियर का भी मजबूत ऑप्शन बन चुकी है। कर्नल पंकज कुमार, निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय, ग्वालियर ने कहा कि देशभक्ति की भावना और पाकिस्तान से लगातार तनाव ने युवाओं में सेना में भर्ती होने की इच्छा को और मजबूत किया है। तैयारी और एप्लीकेशन नंबर इस बात का सबूत है।
Agniveer के लिए क्यों है डेटा जरूरी?
- यह वही अंचल है जहां अग्निपथ योजना के खिलाफ शुरुआती विरोध सबसे ज्यादा था।
- अब वही युवा देश सेवा को लेकर सबसे आगे हैं।
- पाक के खिलाफ बढ़ते सैन्य दबाव ने भारतीय युवाओं को एकजुट कर दिया है।
ये भी पढ़ें- सीएम मोहन यादव ने मुसलमानों को दी बड़ी सौगात, MP में बनेगा वक्फ बोर्ड का नया भवन
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
11 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
11 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
12 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
12 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
15 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
19 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines