MP News: विपिन श्रीवास्तव। मध्य प्रदेश के इंदौर से PFI की संदिग्ध गतिविधियों में शामिल मोस्ट वांटेड आतंकी सरफराज मेमन को गिरफ्तार किया गया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस बात की जानकारी दी है। सरफराज मेमन लंबे समय से फरार था। अब पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी इंदौर से की है।
NIA को मिला था धमकी भरा पत्र
NIA को मिले धमकी भरे मेल के मामले में NIA के इनपुट के आधार पर मुंबई पुलिस की जानकारी के बाद संदिग्ध सरफराज मेनन नाम के शख्स को इंदौर से इंटेलिजेंस ने हिरासत में लिया है। NIA और मुंबई पुलिस सरफराज से पूछताछ करेगी। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि NIA के इनपुट पर इंदौर पुलिस ने सरफराज मेमन को हिरासत में लिया है। उससे पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है।
मोस्ट वांटेड था सरफराज
सरफराज PFI से जुड़े संदिग्धों की लिस्ट में मोस्ट वांटेड भी था। इंदौर इंटेलिजेंस के मुताबिक NIA और मुंबई पुलिस की तरफ से संदिग्ध की जानकारी दी गई थी, जहां गिरफ्तारी के बाद उसके पास से चाइना और हांगकांग के पासपोर्ट मिले हैं। सरफराज ने 4 शादियां की पहली चाइनीज महिला से फिर भारत में तीन और शादियां की। 2005 से 2018 तक वह हांगकांग में रहा है, बीच बीच में इंदौर भी आता रहा है। कोरोना के बाद 2021 से यहीं पर बिजनेस कर रहा है। सरफराज को चाईनीज हिंदी इंग्लिश आती है, फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है।
इंदौर में चलाता था मेडिकल
सरफराज खजराना इलाके में मेडिकल चलाता है, इससे पहले इंदौर के डॉलर बाजार से मोबाइल का काम सीख कर मोबाइल खरीदने बेचने का काम भी कर रहा था। सरफराज इंदौर के चंदन नगर के ग्रीन पार्क के पास फातिमा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 302 में अपने माता पिता के साथ रहता था। सरफराज के माता-पिता के मोबाइल और कॉल डिटेल की भी जांच इंटेलिजेंट करने में जुटी हुई है।
दरअसल, 3 फरवरी को NIA को धमकी भरा मेल मिला था। इस मामले में ATSऔर मुंबई पुलिस ने इंदौर इंटेलिजेंस को सरफराज नामक युवक का इंदौर में बना ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड भेज कर अलर्ट जारी किया था, जिसके बाद इंदौर इंटेलिजेंस ने सरफराज को हिरासत में लिया है। टेरर फंडिंग मामले में PFI पर NIA ने छापे मार कार्रवाई 2018 में की थी उस दौरान भी सरफराज की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी लेकिन सरफराज गायब हो गया था, इसके बाद से लगातार सरफराज की तलाश में एनआईए जुटी हुई थी।
संबंधित खबरें
MP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 hr agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 hrs agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
4 hrs agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
6 hrs agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
7 hrs agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
1 day ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
1 day agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
1 day agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
1 day agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines