MP lok sabha election 2024: लोकसभा चुनाव की सगर्मियों के बीच मुरैना-श्योपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार सत्यपाल सिंह सिकरवार के छोटे भाई पर फायरिंग हुई है। हालांकि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। पुलिस के अनुसार मामला पुरानी रंजिश का है। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी ने इस वारदात के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर की फायरिंग
जानकारी के अनुसार शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशी के छोटे भाई नरेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच गुड्डू तोमर और कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव प्रचार कर रहे थे। इस दौरान उनका काफिला सिहौंनिया क्षेत्र के रुअर गांव में पहुंचा। कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल सिंह का आरोप है कि यहां इलाके के हिस्ट्रीशीटर सोनू तोमर ने प्रचार कर रहे लोगों का विरोध किया। आरोप है कि सोनू बीजेपी का समर्थक है। इसके बाद दोनों पक्षों में बहस हुई फिर सोनू तोमर और उसके साथियों ने नरेंद्र और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर फायरिंग कर दी।
लोगों में मची भगदड़
आरोप है कि हवा में कई राउंड फायरिंग की गई। जिससे मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। कुछ देर के लिए घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल बन गया था। किसी ने मामले की सूचना पुलिस का दी गई। अब घटनास्थल पर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस के अनुसार घटना में किसी के गोली नहीं लगी है। अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
दोनों पक्षों में आपसी रंजिश
इस पूरे मामले में मुरैना के एसपी अरविंद ठाकुर ने मीडिया को बताया कि ये दोनों पक्षों के आपसी रंजिश का मामला है। इससे पहले 2015 के पंचायत चुनाव में भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। तभी से इनका विवाद चल रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी और अन्य लोगों के बयान लिए गए हैं। जिन लोगों पर आरोप है उनकी तलाश जारी है। मामला दर्ज कर जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
21 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
15 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines