Good News For MP Farmers: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार बांस का पौधा लगाने पर किसानों को सब्सिडी देगी। खेत की मेड़ पर बांस के पौधे लगाने पर किसानों को 3 साल तक हर एक पौधे पर 120 रुपए मिलेंगे। वन विभाग किसानों को 14 रुपए में पौधा उपलब्ध कराएगा। इसके लिए किसानों को डीएफओ को फॉर्म भरकर देना होगा। डीएफओ की परमिशन के बाद ही किसान खेत की बाउंड्री में बांस के पौधे लगा सकते हैं।
पहले साल मिलेंगे 60 रुपए
किसानों को एमपी सरकार 3 साल में एक बांस के पौधे पर 120 रुपए देगी। पहले साल में 60 रुपए, दूसरे में 36 और तीसरे में 24 रुपए का भुगतान किया जाएगा। दूसरे और तीसरे साल में पौधों का वेरिफिकेशन अक्टूबर में होने के बाद डिस्ट्रीब्यूशन 31 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। प्लाटिंग के लिए एक पौधे की कीमत 240 रुपए बताई गई है। इसमें किसान को जमीन की सफाई, गड्डे खोदना, पौधे लगाना, पौधे की कीमत, ट्रांसपोर्टेशन एक्सपेंस, खाद, फर्टिलाइजर, केमिकल, वायरिंग और रखरखाव शामिल है।
जानिए क्या है सरकार का मकसद
योजना का उद्देश्य अच्छी क्वालिटी के बांस पौधों का रोपण कर प्रदेश में बांस कृषि का विकास करना है। इस योजना से प्रदेश में बांस उत्पादकता में बढ़ोतरी होने के साथ ही बाजार में अच्छा मूल्य मिलने से किसानों को अतिरिक्त आय का साधन मिलेगा। बांस आधारित स्थानीय शिल्पकारों को और बांस उद्योग के लिए कच्चा माल उपलब्ध हो सकेगा। राष्ट्रीय बांस मिशन, भारत सरकार की रिवाइज्ड गाइडलाइन के अनुसार, किसानों को उनकी निजी भूमि पर हाई क्वालिटी के बांस के पौधरोपण किया जाना है। इस योजना में किसानों को बांस रोपण की कुल लागत का 50% राशि अनुदान के रूप में 3 सालों तक वितरण किया जाएगा।
किसानों को होगा फायदा
मध्य प्रदेश बांस मिशन के अधिकारियों के मुताबिक, धान और गेहूं की पारंपरिक फसलों की तुलना में बांस की खेती किसानों के लिए अधिक लाभदायक साबित हो रही है। यह न केवल ज्यादा मुनाफा देगी, बल्कि पर्यावरण के लिए भी बहुत लाभकारी है। कृषि एक्सपर्ट का भी मानना है कि बांस की खेती में कम पानी की जरूरत होती है और यह खराब जमीन में भी उगाई जा सकती है।
एमपी बांस मिशन के डीसीएफ हमीदुल्ला खान ने बताया कि योजना का लाभ किसान ले सकते हैं, जिनकी खुद की जमीन है।
ये भी पढ़ें- उज्जैन के इन ग्राम को CM मोहन यादव का बड़ा तोहफा; दूर होगी जाएंगी बिजली की परेशानी
संबंधित खबरें
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
9 mins agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines