Mahasamund News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद से बड़ी घटना सामने आ रही है। यहां एक ईंट भट्ठा के धुएं से दम घुटने से मंगलवार रात पांच मजदूरों की मौत हो गई। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। सीएम भूपेश बघेल ने मजदूरों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही उनके आश्रितों को मुआवजे के रूप में 2-2 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की।
जानकारी के मुताबिक, घटना के वक्त मजदूर ईंट भट्ठे पर सो रहे थे। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि मजदूर जहां सो रहे थे, वहां ईंट भट्ठा में कच्चे ईंट को पकाने का काम चल रहा था। इसी दौरान वहां से निकलने वाले धुएं की चपेट में आने से वहां सो रहे पांच मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई।
एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे ने घटना की पुष्टि की
एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महासमुंद के गढ़फुलझर गांव में ईंट भट्ठा में काम करने वाले पांच मजदूरों के मौत की सूचना मिली है। ईट-भट्ठे में आग लगाने के बाद सभी मजदूर वहां सो रहे थे। आग सुलगने के बाद वहां धुआं उठा जिससे दम घुटकर पांचों मजदूरों की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान गंगा राम बिसी (55), दशरथ बिसी(30), सोना चंद भोई (40), वरुण बरिहा (24), जनक राम बरिहा (35) और मनोहर बिसी (30) के रूप में हुई है।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
10 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
10 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines