MP Weather Update: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का टॉर्चर लगातार जारी है। प्रदेश का तापमान बढ़ते दिन के साथ बढ़ता ही जा रहा है। बीते दिन पूरे मध्य प्रदेश के तापमान का पारा 46 डिग्री के पार पहुंच गया था। 24 मई को 46.3 डिग्री तापमान के साथ राजगढ़ प्रदेश के सबसे गर्म शहर बना। वहीं शाजापुर, धार, खरगोन, खंडवा, बड़वानी, नीमच और रतलाम में भी पारा 45 के पार था। इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के कुछ जिलों में हीटवेव का कहर और ज्यादा बढ़ सकता है। इसी के साथ विभाग ने इन जिलों के लिए लू का रेड अलर्ट किया है।
विभाग ने जारी किया लू का रेड अलर्ट
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक प्रदेश में गर्मी का कहर लगातार बढ़ रहा है। इसी साथ ही मौसम ने प्रदेश के ज्यादातर जिलों के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया है कि राज्य के लू का रेड अलर्ट अगले 9 दिनों तक जारी रहेगा। विभाग के अनुसार गुना, अशोकनगर और निवाड़ी में तापमान बढ़ सकता है। इसके साथ ही ग्वालियर-चंबल, मालवा-निमाड़ को तापमान बढ़ने की चेतावनी दी गई है।
यह भी पढ़ें: ‘छात्र’ बनने जा रहे हैं MP के स्कूल टीचर्स, लगेगी क्लास और देनी होगी परीक्षा
भोपाल में खास पहल के साथ दी जा रही गर्मी से राहत
वहीं भोपाल में इस भीषण गर्मी से राहत देने के लिए एक खास पहल की गई है। दरअसल शहर के अलग-अलग चौराहों पर टेंट लगाए गए हैं। इसके अलावा शहर के प्रमुख पर नगर निगम पानी का छिड़काव किया जा रहा है। साथ ही लोगों को राहत देने के लिए ट्रैफिक सिग्नल पर भी पानी का छिड़काव किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
15 hrs agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
18 hrs agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
20 hrs agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
22 hrs agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
22 hrs agoसीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि
23 hrs agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
1 day ago'पहला विश्व युद्ध, 109 साल, 35000 लोन', क्या है ब्रिटेन को दिए कर्ज का केस?
3 days agoग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा एक्शन
3 days agoग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 14 मौतें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines