विपिन श्रीवास्तव उज्जैन जिले की बड़नगर तहसील में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत किए गए सड़क मरम्मत कार्य की पोल खुल गई है. बड़नगर मुख्य मार्ग से ग्राम पीपलू और दोतरू को जोड़ने वाली करीब 5.5 किलोमीटर लंबी सड़क के डामर को ग्रामीण अपने हाथों से उखाड़ रहे हैं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मरम्मत के कुछ ही समय बाद सड़क की डामर परत कागज की तरह निकल रही है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार द्वारा गुणवत्ता की अनदेखी कर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया है. वीडियो में ग्राम दोतरू के पूर्व सरपंच दशरथ जायसवाल ने बताया कि सड़क की हालत देखकर घटिया निर्माण स्पष्ट नजर आ रहा है.
तो वही कांगेस नेता राजेंद्र सिंह सोलंकी कांग्रेस कार्यकताओं के साथ मौके पर पहुंचीं,और सरकार से जांच के साथ दोषियों पर कार्रवाई की मांग की.
वीडियो कांग्रेस नेता राजेंद्र सिहं सोलंकी
हालांकि बड़नगर तहसील के पीपलू–दोतरू रोड की गुणवत्ताहीन निर्माण को लेकर वीडियो वायरल होने के बाद उज्जैन जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कुमट ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है. प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनी इस सड़क की गुणवत्ता की जांच कर तीन दिवस में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं.
आदेश की काफी
मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने X पर वीडियो जारी कर लिखा कि मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी बीते दो सालों में जर्मनी, स्पेन, दुबई, जापान और इंग्लैंड जैसे कई देशों के दौरे करके आए हैं.
उम्मीद थी कि विदेशों की तरह मध्य प्रदेश में भी विकास होगा, लेकिन यहाँ सिर्फ भ्रष्टाचार का विकास हो रहा है.
संबंधित खबरें
कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
1 hr agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
3 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
4 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 day agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 day agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines