MP Sports Minister Vishwas Kailash Sarang: मध्य प्रदेश के खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग रविवार को राष्ट्रीय की राजधानी नई दिल्ली पहुंचे। यहां विश्वास कैलाश सारंग ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की। राज्य और केंद्रीय खेल मंत्री की यह मुलाकात काफी खास रही, क्योंकि इस मीटिंग में खेल मंत्री सारंग ने अनुराग ठाकुर को ‘नेशनल गेम्स 2025’ की मेजबानी का दायित्व मध्य प्रदेश को आवंटित करने पत्र सौंपा। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश के युवाओं में खेल को बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
‘नेशनल गेम्स 2025’ को होस्ट की जिम्मेदारी
अनुराग ठाकुर के साथ इस मुलाकात में मध्य प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सबसे पहले उन्हें ‘नेशनल गेम्स 2025’ को होस्ट करने की जिम्मेदारी मध्य प्रदेश को देने के लिए आवंटित पत्र दिया। मंत्री सारंग ने इस मुलाकात में हुई बातों को मीडिया के साथ किया। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध होंगे।
यह भी पढ़ें: CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, मांस की बिक्री पर लगेगी रोक और शहर से कोसो दूर मिलेगी शराब
इन मुद्दों पर हुई चर्चा
मंत्री सारंग ने यह भी बताया कि नाथू बरखेड़ा में 985.76 करोड़ की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बन रहा है। मंत्री सारंग ने यह भी कहा कि अगर उन्हें ‘नेशनल गेम्स 2025’ को होस्ट करने की जिम्मेदारी मिलती है, तो वह खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की तरह ‘नेशनल गेम्स 2025’ का भी बेहतरीन और सफलतापूर्वक आयोजन करेंगे। मंत्री सारंग ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय खेल मंत्री से मध्य प्रदेश में खेल गतिविधियों, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और युवा कल्याण सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी की विस्तार से चर्चा की है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
5 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
11 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
15 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
17 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines