Chhindwara Shri Anna Mela: मध्य प्रदेश में भाजपा की मोहन यादव सरकार बिना थके प्रदेश के विकास का काम कर रही है। मोहन यादव सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र की संभावनाओं का तलाश रही हैं। साथ ही उन संभावनाओं पर पूरी ताकत के साथ जोर भी दे रही हैं। हाल ही में मोहन यादव सरकार ने बुरहानपुर जिले में 2 दिन के लिए केला मेले का आयोजन किया था, जिसमें देशभर के केला वैज्ञानिकों ने किसानों और व्यापारियों को शामिल किया था। ठीक इसी तरह छिंदवाड़ा में श्रीअन्न मेले का आयोजन किया गया है।
श्रीअन्न मेले का आयोजन
छिंदवाड़ा के आयोजित इस श्रीअन्न मेले में आम जनता ने अपनी गहरी रूचि दिखाई। श्रीअन्न मेले के जरिए लोगों को श्रीअन्न प्रोडक्ट और प्रोसेसिंग कार्य की तकनीकी जानकारी दी गई। इस मेले में कई तरह के पकवान तैयार किए गए, जिसमें नूडल्स, पास्ता, कुकीज और बिस्किट जैसी चीजें शामिल रहीं। मेले में इसका प्रदर्शन जबलपुर के जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय की तरफ से किया गया। श्रीअन्न मेले में छिंदवाड़ा जिले के सभी विकासखंडों के किसानों ने हिस्सा लिया।
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री मोहन यादव की छिंदवाड़ा को 178.26 करोड़ की सौगात, बोले- क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध सरकार
इन चीजों का भी लगा स्टॉल
मेले में इन किसानों के लिए कृषि आदानों बीज, खाद और कीटनाशक दवाईयों से जुड़ी कई कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए। इन कंपनियों ने कृषि मशीन और सिंचाई के इक्विपमेंट की प्रदर्शनी लगाई गई। इसके अलावा श्रीअन्न मेले में मोटा अनाज को प्रमोट करते हुए आम लोगों के लिए मोटा अनाज से बने पकवानों के फूड स्टॉल लगाए गए। मेले में जबलपुर संभाग के बाकी जिलों के भी स्टॉल लगाए गए, जिसमें नरसिंहपुर जिले की तुअर दाल और ऑरगेनिक गुड़, सिवनी जिले का जीरा, संकर चावल और किनौवा, बालाघाट जिले के चिन्नौर चावल शामिल रहे।
संबंधित खबरें
CM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
5 hrs agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
18 hrs agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
21 hrs agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
1 day agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
1 day agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
2 days agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
2 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines