Pravasi Madhya Pradesh Summit: मध्य प्रदेश के भोपाल में 24-25 फरवरी को होने जा रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) में पहली बार 15 देशों के 500 एनआईआर शामिल होंगे। इनमें यूके, दुबई, हांगकांग, सिंगापुर और जापान से बड़ा प्रतिनिधिमंडल रहेगा। इसके चलते ‘प्रवासी मध्य प्रदेश’ समिट भी होगी। इस समिट में दुनियाभर में फैले प्रवासियों में ‘फ्रेंडस ऑफ एमपी’ टीम के सदस्यों की विशेष भागीदारी रहेगी। पीएम मोदी, मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत देश के बड़े उद्योगपतियों से भी वे रूबरू हो सकेंगे। इस समिट की जिम्मेदारी ओवरसीज विभाग को दी गई है। समिट डेढ़ घंटे की होगी। बाकी समय में भोपाल, सांची, भीमबेटका, उदयगिरी समेत कई स्थानों पर उन्हें घुमाया भी जा सकता है। ताकि, वे अपनी संस्कृति और सांस्कृतिक धरोहरों को करीब से देख सकें।
महाकुंभ जैसी होगी ‘प्रवासी मध्यप्रदेश’ समिट
जीआईएस में 24 और 25 फरवरी को कुल 7 डिपॉर्टमेंटल समिट होगी। उद्योगपति न्यू रिन्यूएबल एनर्जी, आईटी एंड टेक्नोलॉजी, टूरिज्म, माइनिंग, एमएसएमई एंड स्टार्टअप, अर्बन डेवलपमेंट पर इन्वेस्टमेंट कर सकेंगे। सातवीं समिट को ‘प्रवासी मध्यप्रदेश’ नाम दिया गया है। यह एक तरह से मध्यप्रदेश के दुनियाभर में रहने वाले प्रवासियों का महाकुंभ जैसा ही रहेगा। ज्यादातर वे उद्योगपति शामिल होंगे, जो मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।
15 देशों के प्रवासियों की रहेगी मौजूदगी
समिट में 15 से ज्यादा देशों के प्रवासियों की मौजूदगी रहेगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव यूके, दुबई-जापान की यात्रा भी कर चुके हैं। इस दौरान प्रवासियों ने समिट में आने की अनुमति दी है। इस तरह यूके, दुबई, सिंगापुर, हांगकांग और जापान से सबसे बड़ा प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा।
प्रवासी भारतीयों को अपनी जड़ों से जुड़ने का मौका
इस समिट का फोकस विदेशों में रहने वाले प्रवासी भारतीयों को अपनी जड़ों से जुड़ने का मौका देना है, ताकि वे मध्य प्रदेश के विकास में अपनी भूमिका निभा सकें। उनके रहने और खाने के भी इंतजाम किए जा रहे हैं, जिससे प्रदेश की मिट्टी से फिर जुड़ पाएं। अफसरों का कहना है कि प्रवासी भारतीय उद्योगपति भी समिट में इन्वेस्ट कर सकते हैं।
समिट को अलग-अलग चैप्टर प्रमुख करेंगे संबोधित
प्रवासी मध्य प्रदेश समिट में अबू धाबी चैप्टर की चेयरमैन लीना वैद्य, बोस्टन चैप्टर के चेयरमैन प्रमित माकोड़े, यूके चैप्टर के चेयरमैन रोहित दीक्षित, जेराल्ड क्रॉस लंदन यूके चैप्टर की प्रेरणा भारद्वाज, हाउस ऑफ लॉर्ड्स यूके की लॉर्ड रेमी रेंजर शामिल हैं।
विदेशी मेहमानों के लिए टेंट सिटी बन रही
ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में आने वाले विदेशी मेहमानों के लिए भोपाल में 108 टेंट की नई ‘सिटी’ बन रही है। इनमें 5 स्टार होटलों जैसी सारी सुविधाएं रहेंगी। एयर कंडीशनर से लेकर डबल बेड, लाइटिंग, वॉक के लिए बागीचा रहेगा, ताकि वे प्रकृति को करीब से जान सकें। कलियासोत ग्राउंड के ठीक पीछे डैम और आसपास हरियाली का आकर्षक नजारा दिखाई देता है।
ये भी पढ़ें- Bageshwar Dham के धीरेन्द्र शास्त्री ने बताया- कब तक खुलेगा कैंसर अस्पताल? इस दिन आएंगे PM मोदी
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
19 hrs agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
1 day ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
6 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
10 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
11 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
12 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
12 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
13 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines