Madhya Pradesh News: शनिवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर में आलीशान होटल में जबरदस्त धमाका हुआ। जिसमें एक महिला की मौत और 8 लोगों के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, ये धमाका होटल के दूसरे फ्लोर के किचन में हुआ है। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंची हैं, जहां पर राहत बचाव किया गया। आपको बता दें कि ये होटल अभी पूरी तरह से तैयार नहीं था, जल्द ही इसका उद्घाटन होने वाला था। घटना पर सीएम मोहन यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दुख जताया है।
1 महिला का मौत 8 घायल
जबलपुर के आलीशान होटल में भीषण ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट में 1 की मौत, 8 लोग हुए घायल हुए हैं। होटल के ऊपरी मंजिल पर ब्लास्ट गैस की पाइपलाइन की टेस्टिंग के दौरान हुआ। हादसे के बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया भर्ती कराया गया। अभी तक इस होटल का उद्घाटन नहीं हुआ है। जल्द ही इसका उद्घाटन होने वाला था, जिसको लेकर ये सारी तैयारियां चल रही थी। इस हादसे में मरने वाली महिला और घायलों के लिए सीएम मोहन यादव ने मुआवजे का ऐलान किया। मृतक के परिवार को 4 लाख की आर्थिक सहायता और घायलों को 50 हजार देने का ऐलान किया गया है।
ये भी पढ़ें: MP में मिला नेचुरल गैस का भंडार, ONGC ने राज्य सरकार से मांगी माइनिंग परमिशन, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
मृतक और घायलों की पहचान
हादसे में जान गंवाने वाली जागृति भवसेर (नासिक महाराष्ट्र) की रहने वाली थी। इसके अलावा घायलों में अभिषेक सिंह नेगी (उत्तराखंड), श्याम सिंह (राजस्थान), भूपेन्द्र कुमार (उत्तराखंड), अनिल कुमार (राजस्थान), सोहम भवगिरिया (मध्यप्रदेश), पुनीत सिंह (उत्तरप्रदेश), नित्यानंद कुशवाहा (उत्तरप्रदेश), सोनम भवरिया (मध्यप्रदेश) का नाम शामिल है। इस हादसे के बाद कलेक्टर दीपक सक्सेना ने घायलों से की मुलाकात भी की। हादसे की जांच एक्सपर्ट से कराई जाएगी।
ये भी पढ़ें: सिंग्रामपुर में हुई MP कैबिनेट की बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर, सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
13 hrs agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
16 hrs agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
18 hrs agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
20 hrs agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
20 hrs agoसीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि
21 hrs agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
1 day ago'पहला विश्व युद्ध, 109 साल, 35000 लोन', क्या है ब्रिटेन को दिए कर्ज का केस?
2 days agoग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा एक्शन
3 days agoग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 14 मौतें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines