MP Monsoon Update: मध्य प्रदेश में फिलहाल तीन सिस्टम एक्टिव नजर आ रहे हैं। जिससे प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने सोमवार को भी कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते नदी नाले भी उफान पर बने हुए हैं। जिससे लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सोमवार को मंडला, बालाघाट, श्योपुर जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा छिंदवाड़ा, जबलपुर, विदिशा, गुना, में भी भारी बारिश हो सकती है। जबकि मुरैना, नीमच, नरसिंहपुर, उमरिया, सागर ,रीवा ,सतना जिले के लोगों को भी बारिश और वज्रपात जैसी स्थिति से सावधान रहना होगा। इसके अलावा जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर, नर्मदापुरम,. ग्वालियर चंबल संभाग के अधिकांश इलाकों में अच्छी बारिश होने के चांस है।
14 फीसदी से ज्यादा बारिश
मौसम विभाग ने बताया कि मध्य प्रदेश में इस बार अब तक औसत से 14 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। जिसमें सबसे ज्यादा बारिश पश्चिमी मध्यप्रदेश में 20 प्रतिशत हुई है। इसके अलावा 9 प्रतिशत बारिश पूर्वी मध्य प्रदेश में हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक यह आंकड़ा अभी और भी बढ़ सकता है।
मध्य प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से सभी नदी नाले भी उफान पर आ गए हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है। ऐसे में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
6 hrs ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
7 hrs agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
7 hrs agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
7 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
9 hrs agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
1 day agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
1 day agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
2 days agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines