MP Mohan Yadav Government: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार चुनाव खत्म होने के बाद से प्रदेश के निगम-मंडलों को लेकर एक बड़ा फैसला लेगी। प्रदेश की मोहन यादव सरकार उन निगम-मंडलों को बंद करने की तैयारी कर रही है, जो घाटे में चल रहे हैं। इसमें उन निगम, मंडल और बोर्ड को शामिल किया जाएगा, जिससे शासन और प्रदेश के नागरिकों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। सरकार ने ऐसे निगम, मंडल और बोर्ड की जानकारी मांगी गई है।
सरकार ने मांगी लिस्ट
मोहन यादव सरकार ने ऐसे निगम, मंडल और बोर्ड की लिस्ट और जानकारी मांगी है, जिसका फायदा ना तो प्रशासन हो रहा है और ना ही प्रदेश नागरिकों हो रहा है। इसके बाद भी वह सरकारी खर्चों पर संचालित हो रहे हैं और सरकार पर वित्तीय भार बढ़ा रहे हैं। जानकारी के अनुसार इसलिए 46 निगम, मंडल, प्राधिकरण और बोर्डों की नियुक्ति निरस्त हुईं है। शिवराज सरकार में गठित नए बोर्ड और प्राधिकरण भी बंद करने की तैयारी है। कैग 2022 की रिपोर्ट में बताया है कि प्रदेश में ऐसे 72 में से 40 उपक्रम निष्क्रिय मिले है। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के बाद इन पर कार्रवाई जाएगी।
यह भी पढ़ें: पिता को गुटखा लेने भेजा, बेटी से बुझाई हवस, 52 साल के अधेड़ ने ऐसे वसूली एहसान की कीमत
निगम-मंडलों की वित्तीय प्रबंधन की जानकारी
मध्य प्रदेश सरकार के अलावा भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) ने भी ऐसे निगम-मंडलों की वित्तीय प्रबंधन की मांगी है, जो घाटे में चल रहे है। इसके लिए वित्त विभाग ने सभी विभाग के प्रमुखों को लेटर लिखकर 12 पॉइंट में ऐसे निगम- मंडलों की जानकारी मांगी है।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
1 day agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
6 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
6 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
7 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
8 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
9 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
11 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines