Bhopal Voter Awareness Vehicle Rally: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर जहां राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से पार्टी के प्रचार में लगी हुई हैं। वहीं प्रदेश में आम चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग भी तेजी के साथ तैयारियां कर रहा है। इसी के तहत राज्य में लोगों के बीच मतदान को लेकर जागरूकता फैलाई जा रही है। इसी उद्देश्य से रविवार को भोपाल में मतदाता जागरूकता वाहन रैली का आयोजन किया गया। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने 2500 से अधिक लोगों की इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
नागरिकों से मतदान करने की अपील
पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि इस रैली के जरिए शहर के सभी नागरिकों से मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई। इसके साथ ही सभी वोटर्स से आग्रह किया है कि खुद तो मतदान करें ही, साथ ही अपने परिवार, अपने पड़ोस के नागरिकों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। बता दें कि इस मौके पर पदाधिकारी अनुपम राजन के अलावा भोपाल के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह और सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल स्वीप ऋतुराज मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: दिल्ली पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और पूर्व सीएम शिवराज, BJP मेनिफेस्टो कमेटी की बैठक होंगे शामिल
2500 से अधिक बाइकर्स ने लिया हिस्सा
पदाधिकारी राजन ने बताया कि मतदाता जागरूकता वाहन रैली लालघाटी चौराहे से शुरू होकर आईपी रोड, गौहर महल, जहांगीराबाद होते हुए शौर्य स्मारक और अरेरा हिल्स तक पहुंची। रैली का समापन शौर्य स्मारक पर होगा। इस रैली में अलग-अलग बाइकर्स ग्रुप और क्लब के सदस्यों समेत 2500 से अधिक लोगों ने भाग लिया और नागरिकों को मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines