Katni Jail Two Prisoner Escaped: मध्यप्रदेश के कटनी जिला जेल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां जेल की करीब 32 फीट ऊंची दीवार फांदकर वहां से दो विचाराधीन कैदी भाग निकले। फरार आरोपियों में एक पर हत्या की धारा 302 तो, वहीं दूसरा गांजा तस्करी के मामले में जेल भेजा गया था।
मचा हड़कंप
यह घटना शुक्रवार दोपहर 2 बजे के आस-पास की है। जेल में बंद दोनों आरोपी मौका पाकर करीब 32 फीट ऊंची दीवार चढ़कर भाग निकले, वो तो गनीमत रही की एनडीपीएस के मामले का एक आरोपी बसंत कोल जिसे जेल कॉलोनी का एक युवक किसी तरह से पकड़कर पुनः जेल के पहरी सौंप दिया, हालांकि दूसरा आरोपी ललन कोल (32) भाग निकला। मामले की सूचना मिलते ही पूरे जेल महकमे में हड़कंप मचा गया, झिंझरी चौकी पुलिस ने जेल से भागे आरोपी लल्लन पिता ललवा कोल के विरुद्ध आईपीएस की धारा 224 के तहत FIR दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- MP: नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश; YouTube से सीखी तरकीब, प्रिंटर-नकली करेंसी बरामद
मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
बताया जा रहा है कि हत्या के मामले में विचाराधीन कैदी लल्लन कोल निवासी कैमोर जेल की दीवार से कूदकर भाग निकला है, आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अवि प्रसाद ने जिला जेल से फरार हुए कैदी की परिस्थितियों की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।
इस मामले की पूरी जांच के लिए दो कार्यपालिक मजिस्ट्रियल की नियुक्ति की गई है, जो कैदी के फरार होने की परिस्थितियों की जांच करेंगे। इसका दायित्व संयुक्त कलेक्टर संस्कृति शर्मा और डिप्टी कलेक्टर प्रमोद चतुर्वेदी को दिया गया है, जो जांच की रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी को सौंपेंगे।
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
4 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines