Madhya Pradesh Home Minister Narottam Mishra statement controversy over Hema Malini dance: भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक और मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा एक नए विवाद में फंस गए हैं। विधानसभा चुनाव के लिए दतिया में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा सांसद हेमा मालिनी के नाम का इस्तेमाल किया। इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने नरोत्तम मिश्रा पर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जनसभा को संबोधित करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने हेमा मालिनी का जिक्र किया और कहा कि मैंने दतिया में इस स्तर पर विकास किया है कि न केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, बल्कि हेमा मालिनी को नचवा दिया। वीडियो को दिग्विजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया और लिखा कि संस्कारी भाजपा के मंत्री का महिलाओं को लेकर वास्तविक ओछापन भी सुनें। अपने दल की नेता को भी नहीं बख्शते।
नरोत्तम मिश्रा के बयान पर कड़ा संज्ञान लेते हुए जनता दल (यूनाइटेड) के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया कि चरित्र और दिखावे की आलोचना करने वाले बेशर्म भाजपाइयों की हकीकत देखिए। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा नेअपनी ही पार्टी की सांसद हेमा मालिनी के बारे में कितनी घटिया बात बोली है… सुन लीजिए।
बता दें कि मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में नरोत्तम मिश्रा चौथी बार दतिया से चुनाव लड़ रहे हैं। नरोत्तम मिश्रा ने 2008, 2013 और 2018 के विधानसभा चुनावों में दतिया से जीत हासिल की। कांग्रेस ने इस सीट से वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र भारती को मैदान में उतारा है।
संबंधित खबरें
MP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
5 hrs agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
7 hrs agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
9 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
2 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
2 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
2 days agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
2 days agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
3 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines